Published On : Thu, Aug 28th, 2014

कोंढाली (नागपुर) : किसानों के विविध समस्याओं पर आंदोलन

Advertisement


Kondhali aandolan farmer
कोंढाली

यहां के हुतात्मा स्मारक परिसर में काटोल तहसील कांग्रेस कमेटी की ओर से किसानों के विविध समस्याओं को लेकर आंदोलन किया गया. इस दौरान काटोल के उपविभागीय राजस्व अधिकारी अविनाश कातने ने उपस्थित किसानों का निवेदन स्वीकार किया।

काटोल तहसील के कोंढाली मेटपांजरा जिप क्षेत्र के किसानों ने काटोल तहसील के तालुका अध्यक्ष के मार्गदर्शन में आंदोलन किया। जिसमें किसानों के बिजली समस्या हल करे इस प्रकार की आठ समस्याओं को लेकर आंदोलन किया गया. इस अवसर पर उपस्थित सेकड़ो किसानों को नाना गावंडे, नाना मालवी, डॉ.धारपुरे, सतीश चव्हाण, मोहन ठवले, अंकुश गायकवाड़ ने मार्गदर्शन किया।

इस दौरान वैभव राउत, प्रकाश बारंगे, पद्म डेहनकर, संजय किनकर, प्रवीण चौधरी, काटोल तहसीलदार सचिन गोसावी, वनपरीक्षेत्र अधिकारी व्ही.एस.उमाले, बिजली अधिकारी शिंदे और सेकड़ो किसानों ने उपस्थिति दर्ज की. कार्यक्रम का प्रास्ताविक राष्ट्रपाल पाटिल ने तथा आभार योगेश गोतमारे ने व्यक्त किया। आंदोलन अत्यंत शांततामय तरीके से किया गया.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.