Published On : Wed, Mar 26th, 2014

कुनबी समाज भवन निर्माण में पूरा सहयोग – प्रफुल पटेल

Advertisement


कुनबी
 समाज का होली मिलन समाहरोह आयोजित।

Prafull

गोंदिया  मरारटोली  स्थित कुनबी समाज भवन में अपने भाषण के दौरान प्रफुल पटेल ने कहा की वो कुनबी समाज भवन निर्माण में पूरा सहयोग करेगे। उन्होंने अपने भाषण के दौरान मौजूद लोगों से मुख़ातिब होते हुए कहा की समाज बंधुओं कि काफी दिनों से इच्छा थी की इस विशाल समाज का एक भव्य समाज भवन हो। भवन के प्रथम चरण का काम पूरा होने पर प्रफुल पटेल ने संतोष जताते हुए कहा कि समाज भवन के निर्माण को गति देने के लिए पटेल का पूरा सहयोग रहेगा। पटेल ने आगे बोलते हुए कहा की कुनबी समाज एक कृषि प्रधान समाज है। उनका मुख्य व्यवसाय खेती होने से  सिंचाई का लाभ तो मिल ही रहा है वहीँ ये समाज कृषि के क्षेत्र में काफी उन्नति और प्रगति कर रहा है। पटेल ने समाज की युवा पीढ़ी को सन्देश देते हुए कहा की उच्च तकनीक कि आधुनिक खेती के क्षेत्र में युवा पीढ़ी को प्रयास करना चाहिए।

कार्यक्रम के दौरान मंचासीन अतिथियों में मारोतराव भंडारकर ख़ास तौर पर मौजूद थे। कार्यक्रम कि प्रस्तावना कुनबी समाज विकास मंडल गोंदिया के अध्यक्ष गोविंदभाउ शेंडे ने रखी। वहीँ संचालन संस्था सचिव प्रेमलाल कडव द्वारा किया गया।

 

Advertisement

 

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.