Published On : Fri, Apr 25th, 2014

कारंजा : बारातियों को ले जा रहा मेटाडोर पलटा एक की मौत, 40 जख्मी

Advertisement

25-Karanja Baratiतहसील के सावरडोह – बेलगांव रोड पर बारातियों को ले जा रहा मेटाडोर दुर्घटनाग्रस्त हो गया. इस हादसे में मेटाडोर में सवार वृद्ध नत्थू सेवतकर की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. जबकि मेटाडोर में सवार अन्य 40 लोग घायल हो गए.घायलों में बच्चे भी शामिल हैं. सभी को उपचार के लिए स्थानीय ग्रामीण अस्पताल में भर्ती किया गया.

प्राप्त जानकारी के अनुसार कारंजा से मानिकवाड़ा रोड पर बेलगांव के समीप मेटाडोर क्रमांक एमएच-31 एपी-7476 का चालक पुरुषोत्तम ढोले सावरडोह के बारातियों को लेकर मानिकवाड़ा जा रहा था. इस दौरान अचानक चालक का वाहन पर से नियंत्रण छूट गया. इससे मेटाडोर सड़क से नीचे पलट गया. इसके चलते एक बाराती नत्थू सेवतकर (65) की घटनास्थल पर ही मौत हो गई.

जबकि रामराव उईके (45), प्रवीण उमरे (25), अशोक हिंगवे (45), अजय टेंभरे (17),तुषार धुर्वे (10), प्रमोद येडम (10), संदीप वलगटे (25), बाबाराव हिंगवे (65), शंकर मड़ावी (50), गोपाल दंडाले(40), कचरु दंडाले (65), गजानन सिरसाम (45), भगवान घागरे(60), प्रमोद रमधम (21), गणपत धोटे(40), योगेश दंडाले (25), प्रभाकर मडावी(60), मधुकर धुर्वे (48), गजानन बन्नगरे (50), पुरुषोत्तम ढोले (30) मयूर सालुंके (30),रोशन हिंगवे (17), अजाब उके (55), संदीप बन्नगरे (55), भाऊराव चोपडे (50),शिवदास कावले (60), प्रमोद अवतार (30), राजेश खडसे(20), नितेश खडसे (30),मीरा टोपले (60), विष्णु बुवाडे (46), विजय धुर्वे (38), गोमाजी धुर्वे (60), बाजीराव काटोले (35) शामिल हैं. अनिल सेवतकर की शिकायत पर कारंजा पुलिस ने मामला दर्ज किया है.

 

Advertisement

 

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.