Published On : Wed, Jun 18th, 2014

कामठी : लोईया स्कूल का परिमाण रहा शत प्रतिशत

Advertisement


कामठी

loiya school
राज्य शिक्षा बोर्ड के दसवीं के परीक्षाफल मंगलवार को घोषित किए गए. इसमें स्थानीय सेठ रामनाथ लोईया हाईस्कूल ने लगातार शत प्रतिशत परीक्षाफल हासिल कर अपनी गौरवशाली परंपरा बरकरार रखी.

गौरतलब है कि इस शिक्षा संस्था का बारहवीं का भी परीक्षाफल शत प्रतिशत रहा था. आज घोषित परीक्षाफल में निशांत नरेंद्र वाघमारे ने 93.20 प्रतिशत प्राप्त कर स्कूल से प्रथम, कु. सालेहा परवीन शेख ने 92.80 प्रतिशत अंक अजिर्त कर द्वितीय स्थान, आतिफ अमिन शेख ने 92.20 तृतीय स्थान व अमृता यादव ने 91.40 अंक प्राप्त किए. विद्यार्थियों ने विभिन्न विषयों में विशेष योग्यता अजिर्त की.

मेधावी विद्यार्थियों का शाला परिसर में कार्यक्रम आयोजित कर स्वागत किया गया. विद्यार्थियों, अभिभावकों ने शानदार परीक्षाफल के लिए इस शिक्षा संस्था के अध्यक्ष सेठ बनवारीबाबू लोईया, प्राचार्य रविकांत डुमरे व अन्य शिक्षकों, कर्मियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए अपनी कामयाबी का श्रेय उन्हें दिया.

कामठी तहसील का परीक्षाफल 86.95 रहा
पूरी कामठी तहसील का परीक्षाफल 86.95 प्रतिशत रहा. ग्रामीण क्षेत्र में टेमरना माध्यमिक विद्यालय टेमरना व भांगे पब्लिक स्कूल पांजरा का परीक्षाफल इस वर्ष शत प्रतिशत रहा. तहसील के 3172 परीक्षार्थियों में से 2759 उत्तीर्ण हुए. कामठी शहर में सेंट जोसेफ कान्वेंट स्कूल का 97.55, खतिजाबाई स्कूल 95.96, रब्बानी हाईस्कूल 88.83, नूतन सरस्वती ब्वाइज हाईस्कूल 80.63 प्रतिशत, नूतन सरस्वती गर्ल्स हाईस्कूल 80.94 प्रतिशत, रत्नप्पा कुंभार हाईस्कूल 80.25 प्रतिशत, कल्लन मिया हाईस्कूल 71.62, हरदास हाईस्कूल 72.13, शिक्षक सहकारी 69.01 प्रतिशत रहा. लोईया हाईस्कूल के मेधावी छात्र प्राचार्य डुमरे व अन्य शिक्षकों के साथ.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.