कामठी पंचायत समिति का आयोजन
कामठी
कामठी तालुका के जरूरतमंद विद्यार्थियों को जिला परिषद के समाज कल्याण विभाग की ओर से और कामठी पंचायत समिति के माध्यम से साइकिल और अन्य जरूरी वस्तुओं का वितरण किया गया. वितरण पंचायत समिति कामठी की समाज कल्याण सभापति दुर्गा सरियाम के हाथों किया गया. इस मौके पर तालुका के कुल 268 विद्यार्थियों को विभिन्न वस्तुएं दी गर्इं.
कार्यक्रम में जिला परिषद सदस्य कुंदा आमधरे, सरिता रंगारी. नाना कंभाले, विनोद पाटिल, पंचायत समिति की सभापति संगीता तांबे, उपसभापति विमल साबले, पंचायत समिति के सदस्य देवेंद्र गवते, केसर बेलेकर, मदन राजुरकर, श्रावण बागड़े, नरेश शेंडे, अनिता शेंडे, प्रशासकीय अधिकारी बेला सोनटक्के, कृषि अधिकारी डी. लिखार, पालक और विद्यार्थी उपस्थित थे.
जिला परिषद सदस्य कुंदा आमधरे ने इस अवसर पर कहा कि जिला परिषद के माध्यम से क्रियान्वित संपूर्ण योजनाओं को तालुका के अंतिम घर तक पहुंचाया जाएगा. प्रास्ताविक भाषण अरविंद अंजुरकर ने किया, कार्यक्रम का संचालन प्रवीण नागरगोले और आभार प्रदर्शन मनोज भोयर ने किया.
सावनेर के बोरुजवाड़ा में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या #nagpurnews #nagpur...
भिवंडी हादसे पर मंत्री गिरीश महाजन मौके पर #maharashtranews #bhiwandi #newsupdate #maharashtra
परिणय फुके का कांग्रेस पर तीखा हमला #vidarbhanews #nagpur #newsupdate #nagpurnews #vidarbha
ड्रग्स तस्करी के खिलाफ पुलिस की थंडर स्ट्राइक #vidarbhanews #nagpur #crimenews #nagpurnews
पोस्टमार्टम कक्ष में भरा पानी, व्यवस्था पर सवाल #maharashtranews #jalgoan #maharashtra #newsupdate
बारिश से नाले का पानी घरों में घुसा #vidarbhanews #amravati #newsupdate #maharashtra...




