Published On : Tue, Jun 17th, 2014

काटोल तालुका के 89.87 प्रतिशत विद्यार्थी उत्तीर्ण

Advertisement


दसवीं की परीक्षा में बनारसीदास रुइया विद्यालय की अपूर्वा जिराफे प्रथम

काटोल

Apurva, Eshwarya, Bhushan , Prekshaa

Apurva 97%, Eshwarya 95%, Bhushan 96% , Prekshaa 94.20%

काटोल तालुका का दसवीं का परीक्षाफल 89.87 प्रतिशत रहा है. तालुका के बनारसीदास रुइया विद्यालय ने इस बार बाजी मारी है. तालुका में अपूर्वा जयंतराव जिराफे 97 प्रतिशत अंकों के साथ पहले क्रमांक पर रही हैं. उसे गणित और सोशल साइंस के अलावा हिंदी में भी 100 अंक मिले हैं. तालुका के 43 माध्यमिक विद्यालयों में से 10 विद्यालयों का परीक्षाफल शत-प्रतिशत रहा है. नागपुर जिले में मौदा के बाद काटोल तालुका दूसरे क्रमांक पर रहा है. तालुका के 43 विद्यालयों में से 2409 विद्यार्थी परीक्षा में बैठे, जिसमें से 2165 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए हैं.

बनारसीदास रुइया विद्यालय सबसे आगे
बनारसीदास रुइया विद्यालय से परीक्षा में बैठे 383 विद्यार्थियों में से 143 विद्यार्थी प्रावीण्य श्रेणी और 152 प्रथम श्रेणी में आए हैं. तालुका से इसी विद्यालय का भूषण हिम्मतराव बेलखेड़े 96 प्रतिशत अंक के साथ दूसरे नंबर पर रहा है. नगर परिषद हाई स्कूल का अर्पण अनिल गजबे तीसरे क्रमांक पर रहा. बी. आर. हाई स्कूल की ऐश्वर्या अनिल कहाते को 95 प्रतिशत और प्रेक्षा भालचंद्र मलमकर को 94.20 प्रतिशत अंक मिले.

10 विद्यालयों का परीक्षाफल शत-प्रतिशत
जिन 10 विद्यालयों का परीक्षाफल शत-प्रतिशत रहा है उनमें त्रिमूर्ति विद्यालय दुधाला, गोविंदराव उमप विद्यालय येनवा, श्रीराम विद्यालय झिलपा, अरविंद इंडो पब्लिक स्कूल काटोल, वामनराव मानकर
हाईस्कूल खामली, नवजीवन विद्यालय ईसापुर (खुर्द), संत नागाजी विद्यालय डोरली (मिंगारे), निजामिया उर्दू हाईस्कूल कोंढाली, शासकीय माध्य. आश्रमशाला लाडगांव और शासकीय माध्य. आश्रमशाला भोरगड़ शामिल हैं.
img227

Advertisement

मौदा तालुका आगे, कुही तालुका पीछे
नागपुर जिले के अन्य तालुकों में मौदा 93.44 प्रतिशत, काटोल 89.87 प्रतिशत,
हिंगणा 89.86 प्रतिशत, पारसिवनी 89.80 प्रतिशत, रामटेक 89.23 प्रतिशत,
सावनेर 88.88 प्रतिशत, नरखेड 88.19 प्रतिशत, नागपुर (ग्रामीण) 88.18 प्रतिशत, उमरेड 87.60 प्रतिशत, कलमेश्वर 87.60 प्रतिशत,
कामठी 87.60 प्रतिशत, भिवापुर 87.18 प्रतिशत और कुही का रिजल्ट 79.08 प्रतिशत रहा है.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.