Published On : Thu, Aug 28th, 2014

काटोल : उत्साह से मनाया गया काटोल में तान्हा पोला

Advertisement


काटोल

tanha pola
छोटे बच्चों को किसान, बैलों और खेती का महत्व समझाने वाले तान्हा पोला के त्यौहार को पारंपारिक तरीके से काटोल के विविध स्थानों पर मनाया गया. दुर्गा चौक, तारा बाजार, धंतोली, पंचवटी, जानकी नगर, हत्तीखाना, पेठ बुधवार, सरस्वती नगर, रानी चौक, शारदा चौक, रेलवे चौक इन सभी स्थानों पर तान्हा पोला का आयोजन किया गया था.  नन्हे – मुन्हे बच्चों ने अपने कल्पना के आधार पर अपने नंदी बैलों को खुबसूरती से सजाया. सबसे अच्छी सजावट वाले नंदी को विजेता घोषित कर बक्षीष में शालेय वस्तुएं बांटी गई.

रेलवे स्टेशन परिसर में कृषि उत्पन्न बाजार समिति के संचालक अजय लाड़से ने तान्हा पोला का आयोजन किया था. इस दौरान महाराष्ट्र नवनिर्माण वाहतूक सेना के जिलाउपाध्यक्ष मनोज टेकाडे, मधु बागडे और अजित लाड़से उपस्थित थे. सवा साल की वेदा टेकाडे ने सभी को अपनी ओर आकर्षित किया. 26 इंच ऊंची वेदा का नंदी 28 इंच का था और उसने इस मौके पर पर्यावरण बचाव संदेश दिया. उसे स्कूल बैग देकर उसका सम्मान अथितियों के हाथों किया गया.

tanha pola
tanha pola

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.