Published On : Wed, Jun 25th, 2014

काटोल : 26 जून से काटोल तालुका के स्कूलों में भी बजने लगेंगी घंटियां

Advertisement


काटोल

विदर्भ के स्कूलों में कल यानी 26 जून से घंटी बजनी शुरू हो जाएगी. इसके तहत तालुका के अनेक स्कूलों में प्रवेशोत्सव कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. बच्चों को स्कूलों के प्रति आकर्षण और उत्सुकता होती है. इसके चलते पहले दिन शत-प्रतिशत उपस्थिति अपेक्षित है.

प्रवेशोत्सव कार्यक्रम
इसके लिए जनजागृति कार्यक्रम का आयोजन भी किया जाना चाहिए था. दरअसल इसके लिए 15 दिन पूर्व ही तैयारी शुरू हो जाती है. गांवों और मोहल्लों में प्रभात फेरी निकालने, पहले ही दिन विद्यार्थियों को नि:शुल्क किताबों का वितरण करने, पहली कक्षा में प्रवेश लेने वाले बच्चों को फूल देकर उनका स्वागत करने जैसे कार्यक्रम विभिन्न स्कूलों में आयोजित किए जाएंगे. प्रवेशोत्सव कार्यक्रम के शिक्षक संचालक (प्राथमिक) महावीर माने ने कहा है कि इस संबंध में सारी जानकारी संबंधित जिला परिषदों द्वारा स्कूलों को भेज दी गई है.

पुस्तकों की आपूर्ति
गट शिक्षणाधिकारी विनोद ताम्हण और जे. शि. वि. अधिकारी प्रमोद मानदाता ने बताया कि वर्ष 2014-15 में तालुका की जिला परिषद, नगर परिषद और निजी अनुदानित स्कूलों में विभिन्न योजनाओं के तहत सोलर किटस्, पुस्तकें, गणवेश, डेस्क-बेंच, चश्मे आदि का वितरण किया जाएगा. तालुका में कुल 141 जिला परिषद प्राथमिक शाला और तीन माध्यमिक शालाएं हैं. नगर परिषद के तहत 12 और निजी अनुदानित स्कूलों की संख्या 42 है. इन स्कूलों को विभिन्न सामग्री की आपूर्ति कर दी गई है. इसके तहत तालुका की कुल 198 स्कूलों को पहली से कक्षा आठवीं तक 1 लाख 22 हजार पुस्तकों की आपूर्ति कर दी गई है.

गणवेश का रंग बदला
अधिकारी द्वय ने बताया कि तालुका की जिला परिषद शालाओं के सभी बच्चों को गणवेश भी वितरित किया जाएगा. इस साल गणवेश का रंग बदल दिया गया है. डेस्क-बेंच और चटाई की आपूर्ति भी की जा रही है. सौर ऊर्जा का उत्पादन और उसके उपयोग के संबंध में विद्यार्थियों को जानकारी देने के उद्देश्य से तालुका में 85 सेट का वितरण किया जाएगा.

File Pic

File Pic

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.