नागपुर: महाराष्ट्र की उपराजधानी नागपुर इन दिनों मर्डर राजधानी बन गया है. लगता है मुख्यमंत्री के इस शहर को किसी की नजर लग गई है. नागपुर नगरी को मर्डरपुर नगरी से जाना जा रहा है , हर पखवाड़े के बाद हत्या होती है , शनिवार सुबह उमरेड रोड स्थित दिघोरी टोल नाके के सामने उमरेड रोड पर एक खेत में अज्ञात व्यक्ति की लाश मिली है. किसी नागरिक ने कंट्रोल रूम को सूचना दी जिसके बाद नंदनवन पुलिस घटना स्थल पहुची। विश्वसनीय सूत्रों के अनुसार मृतक 35 साल का बताया जा रहा है , इसने नीला जीन्स और नीली शर्ट पहनी है, इसके सर पर गहरा घाव है. पत्थर या शराब की बॉटल से किसी ने इसके सर पर हमला कर इसकी हत्या कर दी है. इसके बॉडी के पास यामाहा गाडी पड़ी थी जिसका नंबर MH 36 A 9220 बताया जा रहा है , घटना स्थल पर पुलिस के आला अधिकारी क्राईम ब्रांच का दस्ता पंहुचा है. जांच शुरू है. खबर लिखने तक मृतक की शिनाख्त की जा रही थी.
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से लड़ाई नहीं रुकेगी #StudentProtest #Congress #Trending #NEETScam...
Instagram पर Part Time Job के नाम पर ₹6.84 लाख की ठगी...
₹150 के लालच में चाकू से हमला! #NagpurCrime #Crime #ERickshaw #PoliceAction #CCTV...
पार्किंग विवाद ने लिया हिंसक रूप! #NagpurNews #Crime #ParkingDispute #VikasThakre #PoliceAction
रॉन्ग साइड से आई मौत! #Accident #HighwayAccident #NagpurNews #MaharashtraNews #TruckAccident #news
RSS मुख्यालय को लेकर X पर भ्रामक पोस्ट करने का आरोप #vidarbhanews...




