Published On : Mon, Jul 14th, 2014

उमरखेड़ : वरिष्ठ नागरिकों ने किया वृक्षारोपण

Advertisement


सेवानिवृत्त लोगों का सत्कार भी हुआ

उमरखेड़

wruksharopan
शहर में पहली बार औदुंबर जेष्ठ नागरिक मंडल ने राष्ट्रीय कार्यक्रम में अपनी सहभागिता दर्ज कराते हुए स्थानीय कृषि उत्पन्न बाजार समिति के प्रांगण में वृक्षारोपण किया. इस कार्यक्रम में वरिष्ठ और सेवानिवृत्त लोगों का सत्कार भी किया गया.

परिचय पत्र बनाने की योजना
उमरखेड़ में गठित औदुंबर जेष्ठ नागरिक मंडल में फ़िलहाल सौ सदस्यों ने आजीवन सदस्यता ली है. तालुका अध्यक्ष रा. शा. माने, उपाध्यक्ष के. पी. वाघमारे, सुभाष महामुने, सचिव शंकर तंवर और सहसचिव वी. एच. हनवते ने बताया कि सदस्य बनाने का काम अभी भी जारी है. संस्था की ओर से 31 जुलाई को आम सभा का आयोजन किया गया है. संस्था की स्वास्थ्य शिविर, वरिष्ठ नागरिक परिचय पत्र बनाने, सेवानिवृत्ति के बाद प्रकरण का पीछा करने और बीमार होने पर आवश्यक मदद करने जैसे कार्य करने की योजना है.

शाल-श्रीफल देकर सत्कार
इस कार्यक्रम के बाद बाजार समिति के सभागृह में हुई सभा में जेष्ठ नागरिक मंडल यवतमाल के अध्यक्ष बी. डी. चिंतावार, निवृत्त अभियंता मित्र मंडल के अध्यक्ष गोपाल भास्करवार, यवतमाल के निवृत्त जिला वन अधिकारी राजन टोंगो, सेवानिवृत्त पेंशनर कर्मचारी संघटना के जिलाध्यक्ष अशोक देशपांडे ने मार्गदर्शन किया. कार्यक्रम में 80 वर्ष से अधिक आयु के नागरिक हाजी कमरूद्दीन, देवराव माने और शिरडकर सर का शाल-श्रीफल देकर सत्कार किया गया. कार्यक्रम की सफलता के लिए जिनिंग प्रेसिंग संस्था के पूर्व सचिव उमाकांत मडके, सेवानिवृत्त शिक्षक जाधव, गिरी, पी. जेड. पवार ने प्रयास किया.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.