Published On : Thu, Jul 17th, 2014

उमरखेड़ : मामूली बात पर पिटाई की, गालियां दी

Advertisement


उमरखेड़

शहर के निकट स्थित बिटरगांव (खु) निवासी अरविंद लोमटे का यह पूछना ही गुन्हा हो गया कि घर के सामने लघुशंका क्यों की. बस आरोपी उत्तम किसन वानखेड़े और बाबूराव उत्तम वानखेड़े ने घर में घुसकर न सिर्फ अरविंद से मारपीट की, बल्कि जातिवाचक गालियां भी दी. 16 जुलाई की रात करीब 10 बजे घटी इस घटना की शिकायत के आधार पर उमरखेड़ पुलिस ने मामला दर्ज किया है. बताया जाता है कि वानखेड़े पिता-पुत्र ने अरविंद लोमटे की लातों-घूसों से पिटाई की. गालियां दी. पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

File Pic

File Pic

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.