Published On : Fri, Jul 25th, 2014

उमरखेड़ : भाजयुमो के रास्ता रोको से ठहर गया यातायात

Advertisement


ढानकी रोड स्थित गड्ढों को बंद करने की मांग


उमरखेड़

strike
उमरखेड़ शहर से ढानकी रोड स्थित कॉलेज तक पड़े गड्ढों को बंद करने की मांग को लेकर आज 25 जुलाई को भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के कार्यकर्ताओं ने चुरमुरा फाटे के पास सुबह 7 बजे से दो घंटे तक रास्ता रोको आंदोलन किया. भाजपा शहराध्यक्ष नितिन भूतड़ा के मार्गदर्शन और भाजयुमो के विधानसभा समन्वयक आदेश जैन के नेतृत्व में किए गए इस आंदोलन से यातायात ठप पड़ गया था.

शहर से तीन किलोमीटर के अंतर पर स्थित गावंडे महाविद्यालय तक का रास्ता गड्ढों से भरा पड़ा है. इससे विद्यार्थियों को काफी तकलीफों का सामना करना पड़ता है. भाजयुमो के शहर अध्यक्ष गजानन मोहले और कार्यकर्ताओं ने इस संबंध में कई बार लोकनिर्माण विभाग से शिकायत की, मगर कुछ नहीं हुआ. आज का आंदोलन इसी की परिणति थी. रास्ता रोको से यातायात ठहर गया था.

आंदोलन की जानकारी मिलते ही थानेदार महिपाल सिंह चांदा घटनास्थल पर पहुंचे. नितिन भूतड़ा ने लोकनिर्माण विभाग के कार्यकारी अभियंता व उपविभागीय अभियंता से संपर्क का प्रयास किया, पर सफल नहीं हो पाए. उसके बाद शाखा अभियंता शिंदे आंदोलनस्थल पर पहुंचे और रविवार से इस रास्ते का काम शुरू करने का आश्वासन दिया. ठेकेदार द्वारा मुरूम डालकर गड्ढे बंद करना शुरू करने के बाद आंदोलन वापस ले लिया गया.

इस आंदोलन में भूतड़ा, जैन और मोहले के अलावा लक्ष्मीकांत मैड, रितेश गिरी, आकाश घुले, सागर शहाणे, ओम ठाकरे, राजेश साकलकर, संतोष चव्हाण, बालाजी ठाकरे, महावीर महाजन, सतीश पुरी, अवि रुडे, विकी उदावंत, दत्ता गादेवार, स्वप्निल शुक्ला, देवानंद भारती, नीलेश वान्नरे सहित ढेर सारे भाजयुमो कार्यकर्ता, नागरिक उपस्थित थे.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.