Published On : Thu, Aug 14th, 2014

उमरखेड़ : धनगर समाज के सैकड़ों लोगों ने कर दिया यातायात ठप

Advertisement


दो घंटे तक किया रास्ता रोको आंदोलन, आंदोलनकारी गिरफ्तार और रिहा


उमरखेड़

dhangar-morcha-ukd
अनुसूचित जनजाति की सहूलियतें लागू करने की मांग को लेकर धनगर समुदाय की ओर से आज 14 अगस्त को शहर के संजय गांधी चौक पर दो घंटे तक रास्ता रोको आंदोलन किया गया. धनगर समुदाय के सैकड़ों लोगों की उपस्थिति से यातायात ठप पड़ गया था. पुलिस ने सैकड़ों आंदोलनकारियों को गिरफ्तार कर बाद में रिहा कर दिया.

इस अवसर पर धनगर समाज आरक्षण संघर्ष समिति के तालुका अध्यक्ष यादवराव मखले ने राज्य सरकार पर धनगर समाज के साथ खिलवाड़ करने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि 10 जुलाई 1996, 19 मार्च 2001 और 18 मई 2005 को राज्य के तत्कालीन राज्यपालों द्वारा धनगर समाज को अनुसूचित जनजाति की सिफारिशें लागू करने का आदेश देने के बाद भी सत्ताधारियों ने उसे लागू नहीं किया है. इस अवसर पर बलवंतराव नाईक, रामराव जामकर, आनंद चिकने, डॉ. श्याम हिंगाडे, राजू कवाणे, शिवाजी क्षीरगिरे आदि ने अपने विचार व्यक्त किए.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.