Published On : Thu, Jun 26th, 2014

उमरखेड़ : गूंजने लगा ‘धोंडी-धोंडी पानी दे’ का जयघोष

Advertisement


उमरखेड़

dhondi umarkheda tdakhal
वरुण देवता की वक्रदृष्टि से परेशान किसान अब पूजा-पाठ और टोटकों पर उतर आए हैं. ‘धोंडी-धोंडी पानी दे’ के जयघोष के साथ ग्रामीण भागों से निकलनेवाले जुलूस अब शहरों तक में दाखिल होने लगे हैं. ग्रामीण भागों के मंदिरों में महिलाएं धरना देकर बैठ गई हैं. मन्नतें मांगी जा रही हैं. रूठे वरुण देवता को मनाने की कोशिशें की जा रही हैं.

बारिश के दगा देने के कारण खरीफ की फसल को तो नुकसान पहुंच ही रहा है. मवेशी, पशु-पक्षी और बाकी जीव-जंतु भी व्याकुल हो रहे हैं. जून की शुरुआत से पहले ही खेतों की तैयारी कर किसानों ने जो बुआई की है, वह भी नष्ट होने की कगार पर है. रोहिणी, मृग और आर्द्रा भी सूखे-सूखे गुजर गए हैं.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.