Published On : Tue, Jul 1st, 2014

उमरखेड़ इनरव्हील क्लब है बेस्ट

Advertisement


क्लब को मिले तीन पुरस्कार, राधिका भट्टड़ बनीं बेस्ट प्रेजिडेंट


उमरखेड़

inerwhil club ukd
उमरखेड़ इनरव्हील क्लब को इस वर्ष बेस्ट क्लब के साथ ही बेस्ट प्रोजेक्ट और बेस्ट प्रेजिडेंट का पुरस्कार मिला है. इनरव्हील क्लब की ओर से दिए जानेवाले इन पुरस्कारों में श्रीमती राधिका भट्टड़ बेस्ट प्रेजिडेंट चुनी गई हैं.

जागो नागरिक जागो
29 जून को चंद्रपुर जिले के वरोरा में संपन्न प्रांतस्तरीय कार्यक्रम में साल भर तक 40 कार्यक्रमों के आयोजन को रेखांकित किया गया. इस कार्यक्रम में प्रांताध्यक्ष वर्षा कोतापल्लीवार और डॉ. अल्का भावसार बतौर अध्यक्ष मौजूद थीं. वर्ष 2013-14 की थीम के अनुसार ‘ह्रदय परिवर्तन-जागो नागरिक जागो’ के अंतर्गत कुपटी में शहर स्वच्छता अभियान और घरकाम करने वाली महिलाओं और बच्चियों को फेंकनेवाली वस्तुओं से टिकाऊ वस्तुएं बनाने का प्रशिक्षण दिया गया. ढाणकी की मूकबधिर शाला और पुसद के वृद्धाश्रम में जाकर उनकी मेडिकल जांच कर आवश्यक वस्तुएं उपलब्ध कराई गईं थी. वरोरा के कार्यक्रम में इन कार्यक्रमों का विशेष उल्लेख किया गया.

पुरस्कार ही पुरस्कार
उसी तरह स्कूल-कॉलेजों के विद्यार्थियों की दंत-चिकित्सा करने को लेकर प्रतिष्ठित थेमिना नरीमन कवीना पुरस्कार श्रीमती राधिका भट्टड़ को मिला. वेस्ट इज बेस्ट प्रोजेक्ट के लिए कुसुम गिरी को सांत्वना पुरस्कार दिया गया. कार्यक्रम में उमरखेड़ से विमल राउत, जया देशमुख, प्रीति धामबकर, ऋतुजा जाधव, चित्रलेखा देवसरकर, मीनाक्षी गायकवाड़, आशा देवसरकर, सरोज मांडवगडे, प्रा.जयमाला लाडे, वंदना कदम आदि 11 सदस्यों ने हाजिरी लगाई. इतना ही नहीं, बेस्ट अटेंडेंस का पुरस्कार भी उमरखेड़ के हिस्से में ही आया. इतने पुरस्कार एक साथ पाने के लिए राधिका भट्टड़ और इनरव्हील क्लब का सर्वत्र अभिनंदन किया जा रहा है. रोटरी इंटरनेशनल के वरिष्ठ सदस्य डॉ. यादव राउत ने भी उन्हें बधाई दी है.

Gold Rate
Sept 10,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 54,700 /-
Gold 22 KT ₹ 1,42,300 /-
Silver/Kg ₹ 2,39,700/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges

Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.