Published On : Tue, Jul 15th, 2014

उमरखेड़ : आलट, घाडगे ने संभाला कांग्रेस का झंडा


उमरखेड़ में नगराध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल


18 जुलाई को वापसी, 19 को चुनाव


उमरखेड़

napa nomination umarkhed (1)
19 जुलाई को उमरखेड़ नगर परिषद के अध्यक्ष के लिए होने वाले चुनाव में आज 15 जुलाई को 4 नामांकन दाखिल किए गए. नामांकन दाखिल करने वालों में कांग्रेस की ओर से उषा आलट और वंदना घाडगे और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) की ओर से लक्ष्मीबाई ठाकरे एवं श्रीमती हुमेराज रिफत अंसारी शामिल हैं. नगराध्यक्ष का पद सर्वसाधारण महिला के लिए आरक्षित है.

21 सदस्यों वाली उमरखेड़ नगर परिषद में राकांपा के पास 6 और शिवसेना के पास 2 सदस्य हैं. नगर परिषद के सत्तारूढ़ गुट कांग्रेस के पास 13 सदस्यों का बहुमत ैहै. 18 जुलाई तक नामांकन वापस लिए जा सकेंगे. विधानसभा चुनाव की छाया में हो रहे नगराध्यक्ष पद के चुनाव में विधायक विजय खड़से, नप के गुट नेता नंदकिशोर अग्रवाल, कांग्रेस नेता और पूर्व नगराध्यक्ष सुरेश माहेश्वरी, युवा नेता तातू देशमुख, पुसद अर्बन बैंक के संचालक गोपाल अग्रवाल ने मिलकर सभी 13 सदस्यों के समर्थन से ही वंदना घाडगे और उषा आलट का नाम तय किया है. उमरखेड़ का नया नगराध्यक्ष इन्हीं दो महिलाओं में कोई एक बनेगा.

शिवसेना के 2 सदस्य हैं और राकांपा अपने 6 सदस्यों के साथ मैदान में है. जाहिर है कि राकांपा को इस चुनाव में मुंह की खानी पड़ेगी. फिर भी पार्टी जोर-आजमाइश और जोड़-तोड़ में लगी है.

Gold Rate
May 08- 2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1,52,200 /-
Gold 22 KT ₹ 1,41,500 /-
Silver/Kg ₹ 2,57,700/-
Platinum ₹ 90,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Advertisement
Advertisement