Published On : Thu, Aug 28th, 2014

उमरखेड (यवतमाल) : मराठा सेवा संघ का गुणगौरव समारोह संपन्न

Advertisement


usha paalat maratha seva sangh
उमरखेड (यवतमाल)

जिजाऊ सांस्कृतिक भवन में मराठा सेवा संघ की ओर से यूपीएससी, एमपीएससी और स्पर्धापरीक्षा मार्गदर्शन और गुणगौरव समारोह संपन्न हुआ. इस दौरान उमरखेड के नव नियुक्त नगराध्यक्ष उषाताई आलट का विशेष सत्कार किया गया. साथ ही तहसीलदार पद पर पदोन्नत हुए सुधीर देशमुख और रामराव कुऱ्हाडे का राष्ट्रपति पुरस्कार के लिए चयन होने पर आनंद देशमुख, डॉ.गणेश कदम, बालाजी कदम,महिला तलाठी किर्ती माखने ने सत्कार किया. दसवीं, बारहवीं, पदवी और एमबीबीएस में प्रवेश लेने वाले और अपंग विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया गया.

कार्यक्रम के अध्यक्ष मराठा सेवा संघ के जिला कार्याध्यक्ष सुभाष इहरे ने विद्यार्थियों को बैंकिंग क्षेत्र की जानकारी देते हुए कहा कि, बैंक में बड़ी संख्या में रिक्त पद है और विद्यार्थियों को इस क्षेत्र में आना चाहिए. तहसीलदार सचिन शेजाल ने कहा की विद्यार्थियों को हरस्थिति का सामना धैर्य से करना चाहिए.

कार्यक्रम का सूत्र संचालन सुभाष देवसरकर, और आभार प्रदर्शन सुरवंशी ने किया. इस कार्यक्रम में अजय नरवाड़े, विलास चव्हाण, बालाजी वानखेड़े, शिवाजी वानखेड़े, भीमराव पाटिल और विद्यार्थी-पालक आदि उपस्थित थे.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.