Published On : Tue, Sep 2nd, 2014

उमरखेड : भ्रष्ट कर्मचारियों की जांच नहीं होने पर महिला सरपंच का इस्तीफा

Advertisement


उमरखेड (यवतमाल)

ग्रामसेवक, अभियंता और रोजगार सेवक ने नियमों का उलंघन कर और बिना सरपंच को पूछे अनियमित काम किए . इस संदर्भ में शिकायत भी पंचायत समीति के पास दर्ज की गयी. एक माह होने के बावजूद भी कोई जांच नहीं होने पर सरपंच पद का इस्तीफा स्विकार करे ऐसा अनुरोध मानकेश्वर की सरपंच कुसुमबाई पतंगे ने मुख्यमंत्री और वरिष्ठ अधिकारियों से किया है.

मानकेश्वर गांव के अनेक काम सरपंच को बिना बताये किये है. ग्रामसेवक,पं.स.अभियंता और ग्राम स्वयंरोजगार ने कुआं, घरकुल, शौचालय निर्माण का कार्य ना करते हुए निधि निकाल लिया और ग्रामसेवक महिला सरपंच को विश्वास में ना लेते हुए नियमों की धज्जियां उड़ाकर काम कर रहे है. इस संदर्भ में शिकायत सरपंच कुसुमबाई अशोकराव पतंगे ने 1 अगस्त को गटविकास अधिकारी को की थी. इस शिकायत में उच्चस्तरीय जांच कर कारवाई करने की मांग की गयी थी. लेकिन शिकायत करने के बाउजूद एक माह हो गया और जांच नहीं हुई.

Gold Rate
Sept 12,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 53,400 /-
Gold 22 KT ₹ 1,42,300 /-
Silver/Kg ₹ 2,31,200/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

सरपंच पद का मजाक बनते देख महिला सरपंच कुसुमबाई पतंगे ने इस्तीफा मुख्यमंत्री और ग्रामविकास मंत्रियों को भेजा और आरोप लगाया की प्रशासन भी अपने कर्मचारियों के भ्रष्टाचार को बढ़ावा दे रहा है. पुरुष और महिला में समानता लाने के लिए शासन प्रयत्नशील है लेकिन कर्मचारीयों की भ्रष्टवृत्ति से तंग आकर महिला सरपंच ने इस्तीफा देने से खलबल मची है.

Representational Pic

Representational Pic

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges

Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.