Published On : Sun, Jun 1st, 2014

उमरखेड : आपदाग्रस्त निराधार परिवारों को मिले जल्द सरकारी मदद

Advertisement


उमरखेड

ब्राम्हनगांव की बेघर हुई निराधार महिला को जल्द आर्थिक मदत मिले साथ ही आपदाग्रस्त परिवारों को सरकार मदत दे ऐसी मांग ब्राम्हनकर के नागरिकों की ओर से की जा रही है. पाँच कीसानो का पूरा घर आग की भेँट चढ़ गया. बस शरीर के ही कपडे बाकी रह गए. शुक्रवार रात 10 बजे के आसपास श्रीमती शोभा दत्त टेकाडे की झोपडी में अचानक आग लग गई. इस हादसे में उनकी 5 बकरियों के साथ ही घर का सारा सामान जलकर ख़ाक हो गया. महसूल विभाग की ओर से तलाठी और पुलिस ने घटनास्थल का पंचनामा किया और सरकार से आर्थिक मदत की कार्रवाई शुरू हो गई है साथ ही पशुसवर्धन अधिकारी ने भी जायज़ा लिया है लेकिन इस बेसहारा परिवार को जल्द से जल्द आर्थिक मदद की ज़रूरत है. बरसात का मौसम सर पर है ऐसे में इन्हे एक आश्रय की ज़रूरत है. लोगों की मांग है की इन्हे जल्द रहने के लिए आश्रय और आर्थिक मदत मिले.

Representational Pic

Representational Pic

 

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.