Published On : Wed, Mar 15th, 2017

आरटीई के तहत चयनित विद्यार्थी 20 मार्च तक ले स्कूल में प्रवेश अन्यथा रद्द होगा चयन

Advertisement

नागपुर- आरटीई प्रवेश प्रक्रिया के तहत चयनित विद्यार्थियों को हर हाल में 20 मार्च तक स्कूल में जाकर प्रवेश निश्चित कराना होगा। ऐसा न करने पर बच्चे का चयन रद्द हो जाएगा। शिक्षा विभाग ने अभिभावकों से अपील की है कि जितनी जल्दी हो सके स्कूल में जाकर प्रवेश सुनिश्चित करें। इस बार प्रवेश निश्चित नहीं कराने पर बच्चे को दूसरे लकी ड्रा में मौका नहीं मिलेगा। गुरुवार को जिन अभिभावकों को एसएमएस से चयन की सूचना मिली है। उन्हें स्कूल का नाम भी भेज गया है। इसी स्कूल में जाकर अभिभावकों को अपने बच्चो का प्रवेश सुनिश्चित कराना होगा। आरटीई प्रवेश प्रक्रिया के तहत बच्चों का चयन होने की सूचना अभिभावकों को भेजी गई थी । शिक्षा विभाग की ओर से अभिभावकों को मोबाइल पर एसएमएस भी भेजे गए।

इस वर्ष आरटीई के तहत 23 हजार 462 विद्यार्थियों के आवेदन शिक्षा विभाग को प्राप्त हुए थे। इनमें से 6 हजार 838 विद्यार्थियों का आरटीई कोटे के तहत चयन किया गया है। इन विद्यार्थियों को निशुल्क स्कूल में प्रवेश दिया जा रहा है। एसएमएस में विद्यार्थियों के चयन की सूचना और स्कूल की जानकारी भी भेजी जा रही है। शिक्षणाधिकारी दीपेंद्र लोखंडे ने भी 20 मार्च तक बच्चों के एडमिशन कराने की अपील अभिभावकों से की है।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.