Published On : Fri, Apr 11th, 2014

आमगांव: दो वाहन भिड़े, 15 घायल

Advertisement

 

आमगांवगोंदिया मार्ग पर हादसा, 5 की हालत गंभीर

Accident-10आमगांव.

Gold Rate
Aug 27 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 60,000 /-
Gold 22 KT ₹ 1,48,500 /-
Silver/Kg ₹ 2,41,500/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

आमगांव – गोंदिया मार्ग पर दहेगांव के निकट कल रात 11 बजे के आसपास दो वाहनों के बीच हुई भीषण टक्कर में 15 लोग घायल हो गए, जिसमें 5 की हालत चिंताजनक बताई जाती है. इन लोगों को गोंदिया के केटीएस अस्पताल में भर्ती कराया गया है. दुर्घटना इतनी भीषण थी कि एक वाहन बुलेरो भिड़ंत के बाद लगभग एक सौ मीटर दूर एक पेड़ पर जा गिरा. इस गाड़ी में मतदान केंद्र पर तैनात सुरक्षा कर्मी सवार थे, जो गोंदिया से आ रहे थे.

आमगांव से 12 किलोमीटर दूर स्थित दहेगांव में बुलेरो और सवारी गाड़ी मैजिक (टाटा) आमने-सामने टकरा गए. बुलेरो गाड़ी क्र. एम. एच. 35 पी. 0351 में मतदान केंद्र की सुरक्षा में तैनात सुरक्षाकर्मी थे, जो गोंदिया से आमगांव की ओर लौट रहे थे, जबकि मैजिक में बाराती सवार थे, जो विवाह समारोह निपटाकर आमगांव से गोंदिया की ओर जा रहे थे. बताया जाता है कि वाहन चालकों का गाड़ी पर से नियंत्रण छूटने से दुर्घटना हुई.

Advertisement

दुर्घटना के बाद ग्रामीणों ने भागदौड़ कर दोनों वाहनों में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला. इसी बीच आमगांव के कुंभारटोली निवासी सामाजिक कार्यकर्ता सचिन शामकुंवर नागपुर से अपनी गाड़ी में लौट रहे थे. उन्होंने घायलों को तत्काल गोंदिया के केटीएस अस्पताल पहुंचाया.

Accident-11

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges

Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.