Published On : Sat, Apr 5th, 2014

अवैध तरीके से वृक्ष कटवाया, सहायक वनसंरक्षक को नोटिस

Advertisement

Photo F 3

ब्रह्मपुरी: स्थानीय उपवनसंरक्षक कार्यालय परिसर स्थित रिहाइशी इलाके में बिना वरिष्ठ अधिकारियों की इजाजत के आम का पेड़ तोड़ने की शिकायत के बाद सहायक वनसंरक्षक गीता एस. नन्नावरे को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है. नोटिस ब्रह्मपुरी वन विभाग के उपवनसंरक्षक कार्यालय द्वारा दिया गया है।

ब्रह्मपुरी वन विभाग के उपवनसंरक्षक कार्यालय से लगकर ही अधिकारी एवं कर्मचारियों के निवास हैं। गीता एस. नन्नावरे को कार्यालय के सामने वाला क्रमांक एक का क्वार्टर दिया गया है। इस क्वार्टर के सामने 20-22 वर्ष पुराना एक आम का वृक्ष था। Forest Office

22 मार्च को नन्नावरे ने बिना वरिष्ठ अधिकारियों की अनुमति के वनमजूर आनंदराव किरमिरे को मौखिक आदेश देकर इस आम के वृक्ष को तुड़वा दिया। वृक्ष तोड़ते समय वृक्ष के बिजली के तारों पर गिरने से कार्यालय की विद्युत आपूर्ति भी बंद हो गई। गर्मी के दिनों में तीन दिन तक बिजली बंद रहने से प्रशासकीय कामों में भारी परेशानी उठानी पड़ी। वृक्ष तोड़ने वाले वनमजूर किरमिरे के बयान के आधार पर उपवनसंरक्षक कार्यालय द्वारा 2 अप्रैल को गीता नन्नावरे को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया।

जिन पर वनों के संरक्षण की जबाबदारी है वही अगर अवैध तरीके से बिना वजह वृक्ष तोड़ते रहेंगे तो जंगल कैसे बचेंगे। वृक्ष व पशु-पक्षी प्रेमियों ने वन विभाग के प्रधान सचिव प्रवीण परदेशी से ऐसे अफसरों पर तत्काल उचितकार्रवाई करने की मांग की है।photo F2

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.