
Representational Image
इस बड़ी दुर्घटना में 5 लोगों के मारे जाने की खबर है, जबकि 1 गंभीर रूप से घायल है। भारतीय वायुसेना के मुताबिक सुबह छह बजे Mi-17 V5 हेलीकॉप्टर ने उड़ान भरी थी जिसके बाद ये हादसे का शिकार हो गया। घटना के बाद कोड ऑफ इंक्वायरी के आदेश जारी कर दिए गए हैं।
जुलाई में रूस ने भारत को Mi-17V5 के 3 हेलीकॉप्टर की आखिरी खेंप भारत को सौंपी थी। Mi-17 V5 एक ट्रांसपोर्ट हेलीकॉप्टर है, जिसका इस्तेमाल आपदा के समय भारतीय वायुसेना करती रही है।
Mi-17 हेलीकॉप्टर भारत की स्पेशल फोर्स की पसंद रहे हैं। 2008 में मुंबई के नरीमन प्वाइन्ट में आतंकी हमले के वक्त भी सुरक्षा बलों ने इन्हीं हेलीकॉप्टर्स का इस्तेमाल किया था। 2013 में उत्तराखंड में बाढ़ के बाद चलाए जा रहे राहत बचाव कार्य में ये हेलीकॉप्टर और दुर्घटना का शिकार हुआ था। उस वक्त हादसे में 20 लोगों की मौत हुई थी।
कुछ दिन पहले भी इसी तरह की एक और घटना सामने आई थी। उस वक्त तेलंगाना में एयर फोर्स का एक एयरक्राफ्ट हादसे का शिकार हो गया। ये एक ट्रेनी एयरक्राफ्ट था जो कि तेलंगाना के कीसारा में क्रैश हुआ था।
LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY
युवती के घर में घुसकर अश्लील हरकत #vidarbhanews #nagpur #newsupdate #crimenews #vidarbha
MHT-CET रिजल्ट पर बवाल! #MHTCET #MaharashtraNews #Congress #BJP #DevendraFadnavis #ExamResult
पुलिस कस्टडी से फरार 'इक्का' गिरफ्तार #nagpurnews #Crime #PoliceAction #Arrest #MaharashtraNews
नशे और ऑनलाइन जुए की लत ने बनाया चोर! #Nagpur #NagpurCrime #CrimeNews...
सामान्य सभा स्थगित, विपक्ष का बड़ा आरोप #NagpurNews #NMC #CivicIssues #Budget2026 #Opposition...




