Published On : Fri, Sep 5th, 2014

अमरावती : स्कूल से लापता छात्रा शेगांव में मिली

Advertisement

गणवेश और स्कूल के आईकार्ड से हुई पहचान

अमरावती

स्कूल से लापता हुई 12 वर्षीय छात्रा श्रुतिका रविंद्र सूर्यवंशी शेगांव में अपने रिश्तेदारों के यहां मिली है. होलीक्रॉस स्कूल में कक्षा 8 वीं की छात्रा श्रुतिका के आज दोपहर को गायब होने से पुलिस महकमे सहित पूरे शहर में खलबली मच गई थी.

प्राप्त जानकारी के अनुसार सुबह 7 बजे रविंद्र सूर्यवंशी अपनी बेटी को स्कूल छोड़कर आए थे. दोपहर 12 बजे जब वे बेटी को लेने स्कूल गए तो वह वहां नहीं मिली. स्कूल प्रशासन से पूछताछ में पता चला कि श्रुतिका तो आज स्कूल आई ही नहीं थी. प्रशासन ने हाजिरी रजिस्टर भी दिखा दिया. अब रविंद्र सूर्यवंशी के तो होश उड़ गए. उन्होंने पूरे शहर में बेटी की खोज शुरू की. दोपहर को जब वे बेटी का फोटो लेकर मॉडल रेलवे स्टेशन पहुंचे तो एक़ व्यक्ति ने बताया कि एक पुरुष और एक महिला के साथ यह बच्ची अभी-अभी बडनेरा की तरफ गई है. उस व्यक्ति ने बताया कि लड़की स्कूल के गणवेश में ही थी.

श्रुतिका के पिता बडनेरा पहुंचे. वहां भी पूछताछ की. अब तक श्रुतिका के अपहरण की चर्चा शुरू हो गई थी. पिता सीधे सिटी कोतवाली थाना पहुंचे और बेटी के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई. इसी बीच उन्हें खबर मिली कि श्रुतिका को शेगांव पहुंच गई है. दरअसल, श्रुतिका पुलिस को मंदिर परिसर में मिली थी. उसके गणवेश और आईकार्ड से उसे पहचाना गया. यह पता चलने के बाद कि श्रुतिका के रिश्तेदार शेगांव में ही रहते हैं, पुलिस ने बच्ची को उन्हें सौंप दिया. इस खबर के बाद कहीं पुलिस और बच्ची के पिता की जान में जान आई.

Representational pic

Representational pic

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.