दो कार सहित 4.31 करोड़ की संपत्ति जब्त
अमरावती
रकम दुगुनी करने का झांसा देकर यहां लोगों को करोड़ों रुपए का चूना लगाने वाले श्रीसूर्या समूह के एजेंट मोहन पितले तथा मुकुंद पितले पिता-पुत्र को कल अदालत में पेश किया जाएगा. दोनों पुलिस की हिरासत में हैं. अमरावती पुलिस ने उनकी दो कार सहित करोड़ों रुपए की सम्पत्ति जब्त की है.
श्रीसूर्या समूह के मुख्य सूत्रधार समीर जोशी तथा पल्लवी जोशी दम्पति सहित उनके प्रतिनिधियों ने नागरिकों को करोड़ों रुपए डुबो दिए हैं. उनके खिलाफ नागपुर, अमरावती, अकोला और पुणे पुलिस में निवेशकों के साथ धोखाधड़ी के मामले दर्ज हैं. इन्हीं मामले में अमरावती शहर पुलिस की अपराध शाखा ने श्रीसूर्या के एजेंट मोहन पितले की एमएच 31 सीपी 1163 क्रमांक की कार तथा अमर कॉलोनी से उनकी बहू मंगेशी पितले के नाम वाली एमएच 30 एए 4932 क्रमांक की दूसरी कार के साथ ही पिता-पुत्र के नाम की 4 करोड़ 31 लाख रुपए की सम्पत्ति जब्त की है. तीनों आरोपी सोमवार आज 5 मई तक पुलिस हिरासत में हैं. कल उन्हें अदालत में पेश किया जाएगा. उल्लेखनीय है कि इससे पहेले ही पुलिस ने श्रीसूर्या समूह के प्रमुख जोशी दम्पति के खाते सील किए हैं.
नागपुर में रंगदारी का आतंक! बेसबॉल बैट से हमला #NagpurNews #CrimeNews #Extortion...
गाय के साथ अश्लील हरकत करने वाला सिरफिरा गिरफ्तार #NagpurNews #CrimeNews #Mankapur...
राम मंदिर दान राशि मुद्दे पर वर्धा में कांग्रेस का सत्याग्रह #rammandir...
बुटीबोरी लूटकांड का 8 दिन में खुलासा #nagpurnews #Butibori #Crime #LootCase #policeaction...
हॉटस्टार अपग्रेड के नाम पर 1.30 लाख की साइबर ठगी...#updatenews #news #nagpurnews...
NAGPUR TODAY | TOP - 10 NEWS | 13 JULY 2026 #top10...





