Published On : Sat, Aug 9th, 2014

अमरावती : वडाली तालाब में मिली युवक की लाश

Advertisement


बीमारी से तंग आकर दी जान

अमरावती

Sandip-tayade-)-Suiside-Newबीमारी से तंग आकर एक युवक ने गुरुवार की रात वडाली तालाब में छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली. शुक्रवार की सुबह तालाब में लाश मिलने के बाद इस बारे मे पता चला. मृतक संदीप मधुकर तायडे (24) प्रबुद्ध नगर,वडाली है.

जानकारी के अनुसार संदीप हाथ मजदूरी का काम करता था. उसे डेढ़ माह से खुजली की शिकायत हो गई थी. जिसका इलाज भी चल रहा था. इलाज में कुछ फायदा न होने से वह हमेशा परेशान रहता था. गुरवार की सुबह ही उसने चेकअप कराया था. रात 10 बजे परिवार के साथ भोजन किया और टहलने के बहाने बाहर गया, लेकिन देर रात तक लौटकर नहीं आने से परिजनों ने उसकी तलाश की. शुक्रवार की सुबह 6 बजे इंद्रशेष बाबा मंदिर के पास में कुछ मछुवारों को एक लाश दिखाई दी. सुचना पर फ़्रेजपुरा पुलिस घटनास्थल पहुंची. पुलिस ने पास-पड़ोस के लोगों से शिनाख्त कराई, लाश की पहचान संदीप के रूप में हुई. पंचनामा कर लाश जिला अस्पताल भिजवाया.

संदीप ने आत्महत्या क्यों की इस बारे मे पुलिस जाँच कर रही है. वडाली तालाब के पास से उसकी चप्पलें भी पुलिस ने जब्त की है.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.