अमरावती
युवा स्वाभिमान व राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की ओर से 24 अगस्त को राजापेठ चौक पर भव्य दही-हांडी स्पर्धा का आयोजन किया गया है. स्पर्धा में लाखों रुपयों के पुरस्कार दिए जाएंगे. कार्यक्रम में अनेक फिल्म कलाकार भी हाजिरी लगाएंगे. स्पर्धा में विदर्भ भर से कुल 22 टीमें भाग ले रही हैं. स्पर्धा के आयोजक विधायक रवि राणा ने आज एक पत्र परिषद में यह जानकारी दी.
उन्होंने बताया कि सुबह 10 बजे से स्पर्धा शुरू होगी. इसी दौरान बच्चों के लिए राधाकृष्ण सजावट स्पर्धा का आयोजन भी किया गया है. पिछले 5 सालों से आयोजित हो रही इस स्पर्धा में इस दफा फिल्म कलाकार सोनू सूद, आदित्य कपूर, हास्य अभिनेता राजू श्रीवास्तव, जिलाधिकारी गिते, सीएस अरुण राउत, डीएचओ डॉ. आसोले उपस्थित रहेंगे. पत्र परिषद में नगरसेवक अंबादास जावरे, संजय हिंगासपुरे, सुधीर लवणकर, उमेश ढोणे, अजय बोबडे आदि मौजूद थे.
भातकुली ग्रामीण रुग्णालय का लोकार्पण
विधायक राणा ने बताया कि कल ही दोपहर 12 बजे बडनेरा के मोदी हास्पिटल में ट्रामा केयर का और भातकुली ग्रामीण रुग्णालय का लोकार्पण राज्य के स्वास्थ्य मंत्री सुरेश शेट्टी के हाथों होगा.
LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY
तलाक के बाद शादी से मुकरा प्रेमी.. #nagpurnews #crime #latestnews
भरतवाड़ा में युवक की चाकू गोदकर हत्या.. #nagpurnews #crime #murdernews
महाविकास आघाड़ी ने भाजपा पर साधा निशाना #nagpurnews #MVA #Congress #PoliticalNews
रवि भवन के सामने ओला ड्राइवर का शव बरामद.. #nagpurnews #oladriver #death
सरेआम चाकू की नोक पर डिलीवरी बॉय से लूट.. #nagpurnews #crime #newsupdate








