Published On : Wed, May 14th, 2014

अमरावती : मराठी फिल्म ‘परिवार’ देखें परिवार के साथ

Advertisement


विदर्भ के निर्माताओं की शानदार प्रस्तुति


अमरावती

pariwar
विदर्भ के निर्माताओं द्वारा निर्मित मराठी फिल्म ‘परिवार’ एक पारिवारिक फ़िल्म है और एक बार सपरिवार देखी जा सकती है. देश भर के 100 सिनेमाघरों में एक साथ प्रदर्शित फिल्म ‘परिवार’ 9 मई को अमरावती में प्रदर्शित हुई है. निर्माता अधि. प्रशांत भेलांडे ने एक ऎसी पारिवारिक कहानी को फ़िल्म में पिरोया है कि फिल्म देखकर सिनेमाघर से बाहर निकलने वाला दर्शक अपनी पारिवारिक व्यवस्था अथवा कम से कम अपने माता-पिता की सेवा मन से करने की प्रेरणा लेकर ही सिनेमाघर से बाहर निकलता है. पारंपरिक मराठी फ़िल्म से हटकर बनी इस फ़िल्म में तेजा देवकर, मैथिली जावकर, शांतनु मोघे, चेेेेतन दलवी, आकाश पाटिल, अशोकराव कोकाटे एवं अधि. प्रशांत भेलांडे की प्रमुख भूमिकाएं हैं. फिल्म के गीत पहले ही लोगों क़ी ज़बान पर चढ़ चुके हैं.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.