Published On : Sat, May 31st, 2014

अमरावती : फिर दिनदहाड़े 1.50 लाख की चोरी

Advertisement


अमरावती

महानगर के एक व्यापारी श्रीकांत हेडा के लक्ष्मी विहार स्थित आवास में अज्ञात व्यक्तियों ने दिनदहाड़े चोरी की वारदात को अंजाम दिया. चोर 1.50 लाख रुपए कीमत का माल चुरा कर ले गए. चोरी की यह घटना रात 9 बजे के दौरान उजागर हुई, जव सपरिवार नागपुर गए हेडा वापस घर लौटे.

प्राप्त जानकारी के अनुसार लक्ष्मी विहार निवासी श्रीकांत हुकुमचंद हेडा (50) का कम्प्यूटर का धंधा है. उनकी नागपुर आ रही अपनी बेटी को लेने गुरुवार के दोपहर 1 बजे के दौरान परिवार के साथ श्री हेडा नागपुर रवाना हो गए. इस दौरान अज्ञात चोरों ने उनके मकान का ताला तोड़कर भीतर प्रवेश किया और भीतर आलमारी में रखी 30 ग्राम सोने की चूड़ियां, साढ़े बारह ग्राम सोने की पोत, 5 ग्राम सोने की नथनी, 400 ग्राम चांदी के गहने और नगद 35 हजार मिलाकर कुल 1.57 लाख रुपए कीमत का माल चुरा लिया.

श्रीकांत हेडा जब रात 9 बजे अपने घर लौटे तो उन्हें मकान के भीतर सामान बिखरा दिखाई दिया. उन्होंने इसकी जानकारी तुरंत पुलिस को दी. अपराध शाखा के पुलिस निरीक्षक प्रमेश आत्राम, राजापेठ के पुलिस निरीक्षक अशोक धोत्रे अपने दल के साथ वहां पहुंचे. सनद रहे कि शहर में बढ़ती चोरियों को रोकने के लिए महानगर पुलिस की ओर से गश्त बढ़ाई गई है. लेकिन गश्त के बाद भी चोरों के हौसले बुलंदी पर होने के चलते नागरिकों में भय व्याप्त है.

theft-1

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.