Published On : Mon, Sep 1st, 2014

अमरावती : पेट्रोल पंप पर शख्स पर चाकू से हमला

Advertisement


जख्मी का इलाज करने में डॉक्टरों की आनाकानी 

अमरावती.

पेट्रोल भरवाने गए एक युवक पर दो युवकों ने चाकू से हमला कर दिया. घटना कल रात 11 बजे जयस्तंब चौक के पेट्रोल पंप पर घटी.

Gold Rate
Aug 27 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 60,000 /-
Gold 22 KT ₹ 1,48,500 /-
Silver/Kg ₹ 2,41,500/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

प्राप्त जानकारी के अनुसार जख्मी युवक कुणाल ओंकार राउत (25) पार्वती नगर का रहवासी है. कुणाल अपने दोस्त के साथ  दुपहिया वाहन में पेट्रोल भरने जयस्तंब चौक के पेट्रोल पंप पर गया था. उसके वाहन का धक्का एक युवक को लगा इस कारण से कहासुनी होने लगी. युवक ने कुणाल पर चाकू से हमला कर जख्मी किया और फरार हो गया. घटना के बाद दोस्त ने उसे जिला सामान्य अस्पताल में दाखिल किया. 1 घंटा हो जाने के बावजूद भी कुणाल का डॉक्टरों ने इलाज नहीं किया. रिश्तेदारों ने अस्पताल पहुंचते ही कर्मचारियों पर अपनी भड़ास निकाली. कुछ देर के लिए वहाँ तनाव का वातावरण निर्माण हो गया था.

Representational pic

Representational pic

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges

Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.