नागरिकों ने पीट-पीटकर किया अधमरा
अमरावती
पुलिस अपनी आदत के मुताबिक अगर देर से घटनास्थल पर पहुंचती तो शायद उस चोर की मौत हो गई होती. घटना अमरावती शहर के राजापेठ के निकट सामरा नगर की है. पुलिस ने बाद में शेख छोटू शेख दिलावर नामक चोर को गिरफ्तार कर लिया.
पुलिस सूत्रों के अनुसार बीड़ जिले के देवराई का निवासी छोटू अपने दो साथियों के साथ सामरा नगर के दिगंबर पंत भागवतकर के यहां किराए से रहने वाले सूरज भांगोकार के घर में घुसा. इस बीच, पास के ही गणेश मंडल के कार्यकर्ताओं के ध्यान में यह बात आ गई कि घर में कोई घुसा है. अंकुश गावंडे, पंकज भिड़कर, हरीश धाण्डेकर, पंकज तांबड़े, प्रतीक भागवतकर, अक्षय राठोड, सुशांत चौधरी, सचिन शिंदे आदि ने कुछ नागरिकों की सहायता से चोरों को पकड़ने का प्रयास किया.
इस प्रयास की भनक चोरों को भी लग गई. दो चोर दीवार फांदकर भाग खड़े हुए. शेख छोटू ने नागरिकों पर पथराव कर भागने की कोशिश की, लेकिन नागरिकों की पकड़ में शेख छोटू आ ही गया. बस, फिर क्या था. सबने मिलकर उसे पीट-पीटकर अधमरा कर दिया. इसी बीच, कभी समय पर नहीं पहुंचने वाली पुलिस भी पहुंच गई और उसने नागरिकों के चंगुल से शेख छोटू को बचा लिया, वरना उसकी मौत तो तय थी.
गिरफ्तार किए गए शेख छोटू के पास से पुलिस ने 7 ग्राम के सोने का एक मंगल सूत्र और 6 हजार रुपए नगद जब्त किया है. शेख छोटू कुख्यात चोर है और अनेक पुलिस स्टेशनों को उसकी तलाश है. पूछताछ में चोरी की और भी वारदात के बारे में पता चलने की संभावना पुलिस ने जताई है.
RTMNU के परीक्षा सिस्टम पर फिर उठे सवाल; एडमिट कार्ड में गलत...
संविधान चौक पर सीजेपी का प्रदर्शन #nagpurnews #cockroachjanatapartyprotest #latestnews #newsupdate
NAGPUR TODAY | TOP - 10 NEWS | 16 JUNE 2026 #news...
अजनी में युवक से 4 लाख अधिक की लूट.. #crime #nagpurnews #accusedarrest...
टिमकी चीमाबाई पेठ में 6 घरों में चोरी.. #crime #nagpurnews #accusedarrest #latestnews
16 नगरसेवकों ने गुटनेता बदलने की मांग ... #latestnews #politicsnews #maharashtranews #maharashtra








