Published On : Wed, May 28th, 2014

अमरावती : पत्नी के साथ अनैतिक संबंध के संदेह में मित्र की हत्या

Advertisement


हत्यारे ने आत्मसर्मपण किया

अमरावती

अपनी पत्नी के साथ अनैतिक संबंध के संदेह में एक व्यक्ति ने अपने मित्र की हत्या कर दी. यह घटना धारणी तहसील के बीजूधावड़ी ग्राम में गत दिनों हुई. हत्या करने के बाद हत्यारे ने पुलिस के सामने आत्मसर्मपण कर दिया.

Gold Rate
Aug 27 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 60,000 /-
Gold 22 KT ₹ 1,48,500 /-
Silver/Kg ₹ 2,41,500/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

पुलिस सूत्रों के मुताबिक मानसुधावड़ी गांव के मृतक गंगाराम शालिकराम चिलाटे (45) की अपने ही गांव के चंपालाल कुंजीलाल सावलकर (42) के साथ गहरी दोस्ती थी. वह चंपालाल की समय-समय पर आर्थिक सहायता करता था. उसकी दो पत्नियां हैं, इसके बावजूद उसके चंपालाल की पत्नी के साथ अनैतिक संबंध स्थापित हो गए थे. चंपालाल गंगाराम पर संदेह करता था और इस संदेह के चलते उसने गंगाराम की हत्या कर दी.

घटना के बाद चंपालाल ने पुलिस थाने पहुंचकर आत्मसर्मपण कर दिया. पुलिस ने उसे अदालत में पेश कर बुधवार तक पुलिस हिरासत में लिया है. मामले की जांच राशिद शेख कर रहे हैं.

Advertisement
Representational Pic

Representational Pic

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges

Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.