Published On : Sun, Mar 30th, 2014

अमरावती: किसानों की खुदकुशी को लेकर मोदी ने पवार को लिया आड़े हाथ

Advertisement

 

पवार को क्रिकेट की चिंता, किसानों की नहीं

modi

प्रधानमंत्री पद के लिए भाजपा के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी ने किसानों की आत्महत्याओं के लिए सुर्खियों में रहे अमरावती में राकांपा नेता शरद पवार पर निशाना साधते हुए आज कहा कि कृषि मंत्री के पास क्रिकेट के विषय पर बात करने के लिए समय है लेकिन वह किसानों को ‘‘बचाने’’ में असफल रहे हैं। उन्होंने यहां एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘कृषि मंत्री यहीं से हैं, इसके बावजूद वह किसानों को बचाने में असफल हैं। उनके पास क्रिकेट पर बात करने के लिए तो समय है लेकिन मरते किसानों के लिए नहीं। आइये राकांपा मुक्त भारत और महाराष्ट्र बनाए।’’

मोदी ने स्थानीय निकाय कर की तीखी आलोचना करते हुए कहा, ‘‘एलबीटी और कुछ नहीं बल्कि ‘लूटो बांटो टैक्स’ है। यह कर महाराष्ट्र के किसानों को बर्बाद कर रहा है।’’

Advertisement

उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा, ‘‘1857 में भारत को अंग्रेजों से मुक्त करने का आह्वान किया गया था और 2014 में आह्वान देश को कांगे्रस से मुक्त करने का है।’’

मोदी ने राहुल को भी नहीं बक्शा। नरेंद्र मोदी ने कहा कि शहजादे सिर्फ गुजरात को गाली देते हैं और गुजरात के विकास पर सवालिया निशान लगाते हैं। इसके सिवा उन्हें कुछ और नजर ही नहीं आता है। दिल्ली सरकार के दिन अब पूरे हो चुके हैं। मोदी ने कहा कि 2014 का नारा है `कमल और मोदी`। दिल्ली में अब कमल खिलने वाला है।

मोदी ने कांग्रेस की अगुवाई वाली केंद्र सरकार पर निशाना साधा और कांग्रेस के शासन में हुए घोटालों और इन घोटालों में महाराष्ट्र से जु़डे कांग्रेस के नेताओं के आरोपी होने पर चुटकी ली। मोदी ने सवाल उठाया कि कॉमनवेलथ गेम्स और आदर्श सोसायटी जैसे घोटाले यहीं से क्यों सामने आ रहे हैं।

 

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.