Published On : Fri, May 30th, 2014

अमरावती : कार ने बाइक उड़ा दी, एक की मौत, दूसरा घायल

Advertisement


अमरावती
 

दुर्घटनाग्रस्त कार की तोड़फोड़ करते नाराज लोग.

दुर्घटनाग्रस्त कार की तोड़फोड़ करते नाराज लोग.

सुपर एक्सप्रेस महामार्ग पर स्थित इंजीनियरिंग कॉलेज के सामने दो तेज रफ्तार वाहनों के आपस में टकराने से इस हादसे में 15 वर्षीय किशोर शेख समीर शेख हबीब की मौत हो गई. वहीं दूसरा अब्दुल अजीज अब्दुल समीर (36) गंभीर रूप से घायल हो गया. दोनों अंजनगांव बारी के रहने वाले बताए जाते हैं. इसके बाद नाराज स्थानीय नागरिकों ने घटनास्थल पर ही कार की जमकर तोड़फोड़ की.

प्राप्त जानकारी के अनुसार, एमएच 15, ईबी- 6543 नंबर की कार अकोला से नागपुर की ओर जा रही थी. इसी दौरान सुबह 10 बजे इंजीनियरिंग कॉलेज के सामने अंजनगांव बारी से आ रही मोटर साइकिल क्रमांक एमएच-27, एम-575 को जोरदार टक्कर मार दी. इस हादसे में शेख समीर शेख हबीब की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. अब्दुल अजीज को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती किया गया.

Gold Rate
Sept 11,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 52,600 /-
Gold 22 KT ₹ 1,41,600 /-
Silver/Kg ₹ 2,28,800/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

संतप्त नागरिकों ने वहां दुर्घटनाग्रस्त कार की तोड़फोड़ कर दी. पुलिस ने चालक पदमेश्‍वर युवराज पाटिल को गिरफ्तार कर लिया है.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges

Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.