Published On : Fri, Sep 5th, 2014

अमरावती : एसटी बस टकराई पेड़ से, 34 घायल

Advertisement


चार की हालत गंभीर, अस्पताल में भर्ती


ST ACCIDENT
अमरावती

एसटी बस पर से चालक का नियंत्रण छूट जाने के कारण बस एक़ पेड़ से टकरा गई, जिसमें 34 यात्री घायल हो गए. चांदुर बाजार-घाटलाडकी मार्ग पर आज सुबह 11 बजे के आसपास यह दुर्घटना हुई. 4 यात्रियों की हालत गंभीर बनी हुई है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार एमएच 40-9892 क्रमांक की बस चांदुर बाजार की ओर आ रही थी, तभी सुरली फाटे के पास एक टाटा सुमो अचानक बस के सामने आ गई. इस दरम्यान बस चालक नुरुल का बस पर से नियंत्रण छूट गया और बस सीधे पेड़ से जा टकराई. इस दुर्घटना में चालक सहित 34 यात्री जख्मी हो गए. घायलों का इलाज ग्रामीण रुग्णालय में किया गया, मगर गंभीर रूप से जख्मी चार यात्रियों को अमरावती के सामान्य जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है.

घटना की जानकारी मिलते ही डिपो व्यवस्थापक सूर्यकांत देशमुख, निरीक्षक डायलकर, फुके, पोहणीकर, थानेदार तलवी आदि ग्रामीण रुग्णालय पहुंचे और घायलों का हाल-चाल पूछा. घायलों को एसटी महामंडल की ओर से आर्थिक मदद भी दी गई.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.