Published On : Sat, May 3rd, 2014

अमरावती : 17 विकलांगों को तिपहिया साइकिल, 138 बधिरों को कर्णयंत्र का वितरण

Advertisement


अमरावती के विधायक रवि राणा के जन्मदिन पर कई सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन


अमरावती

05
17 विकलांगों को तिपहिया साइकिल, 138 बधिरों को कर्णयंत्र का वितरण

अमरावती के विधायक रवि राणा के जन्मदिन के अवसर पर राणा दम्पत्ति के हाथों 17 विकलांगों को तिपहिया साइकिल औऱ 138 बधिरों को कर्णयंत्र का वितरण किया गया. अलावा इसके 72 बाल क्रिकेट टीमों को बैट बॉल का वितरण भी किया गया. इस अवसर पर श्री राणा ने कहा कि वरिष्ठों का आशीर्वाद और नागरिकों का सहयोग ही उनकी सफ़लता की चाबी है.

पुतलों की सफाई
विधायक रवि राणा के जन्मदिन के मौके पर अमरावती शहर और जिले में विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया. सुबह अंबादेवी मंदिर और एकवीरा देवी के मंदिर में महाआरती का आयोज़न किया गया. उसके बाद शहर के तमाम महापुरुषों के पुतलों को साफ पानी से धोया गया. इसमें जयस्तंभ चौक पर स्थित महात्मा गांधी का पुतला, चित्रा चौक स्थित ज्योतिबा फुले का पुतला, इर्विन चौक स्थित डॉ. बाबासाहब आंबेडकर का पुतला, गाडगेनगर स्थित सुभाषचंद्र बोस और डॉ. पंजाबराव देशमुख का पुतला एवं शहीद भगत सिंह, सुखदेव व राजगुरु के पुतलों को साफ कर पुष्पहार अर्पित किया गया. इसके बाद जिला सामान्य रुग्णालय में मरीजों को फलों का वितरण किया गया.
06

नागरिकों का आशीर्वाद लिया
शाम को आयोजित आशीर्वाद समारोह में सैकड़ों कार्यकर्ताओं और नागरिकों ने उन्हें आशीर्वाद दिया. कार्यक्रम में पूर्व पालकमंत्री सुनील देशमुख, जि. प. अध्यक्ष श्रीमती सुरेखाताई ठाकरे, पूर्व जि. प. अध्यक्ष सुनील वऱ्हाडे, पूर्व महापौर विलास इंगोले, पूर्व राकांपा जिलाध्यक्ष प्रदीप राऊत के अलावा शहर और जिले के व्यापारी संगठनों के साथ ही अन्य सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी भी उपस्थित थे.

इस अवसर पर विधायक रवि राणा और श्रीमती नवनीत राणा के हाथों 17 विकलांगों को तिपहिया साइकिल, 138 बधिरों को कर्णयंत्र और 72 बाल क्रिकेट टीमों को बैट बॉल का वितरण भी किया गया.
Ravi Rana

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.