Published On : Fri, May 16th, 2014

अकोला : भाजपा के संजय धोत्रे तीसरी बार भारी मतों से जीते


अकोला

Snajya Dhotre
अकोला लोकसभा चुनाव क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार संजय धोत्रे ने तीसरी बार भारी मतों से जीत हासिल की है. इस बार उन्हें पिछले दो चुनावों से भी अधिक मत प्राप्त हुए है. भाजपा के संजय धोत्रे ने कुल 4 लाख 56 हजार 472 मत लेकर विजय प्राप्त की है. दूसरे स्थान पर रहे कांग्रेस प्रत्याशी हिदायत पटेल ने 2 लाख 55 हजार 356 मत प्राप्त किये हैं. इसी तरह तीसरे स्थान पर रहे भारिप-बमसं के एड. प्रकाश आम्बेडकर ने 2 लाख 38 हजार 776 मत लिये हैं. यह उल्लेखनीय है कि सन 2004 में संजय धोत्रे ने 3 लाख 13 हजार 323 मत लिये थे, इसी तरह सन 2009 के चुनाव में 2 लाख 87 हजार 526 मत प्राप्त किये थे, उस अनुसार इस बार वे रेकार्ड ब्रेक मतों से चुनाव जीते हैं.

जिलाधिकारी तथा जिला चुनाव निर्णय अधिकारी अरुण शिंदे ने उन्हें सांसद का प्रमाणपत्र प्रदान किया है. इसके पश्चात वे जब मतगणना केन्द्र से बाहर निकले विशाल जुलूस उनका इंतजार कर रहा था, जहां विधायक गोवर्धन शर्मा, विधायक गोपीकिसन बाजोरिया, विधायक रणजीत पाटिल, भाजपा जिलाध्यक्ष तेजराव पाटिल, महानगर भाजपाध्यक्ष डा. अशोक ओलंबे पाटिल, मनपा के विरोधी पक्ष नेता हरीश आलिमचंदानी, कमल आलिमचंदानी, रणधीर सावरकर, विजय अग्रवाल, गिरीश जोशी ने उनका पुष्पहार द्वारा स्वागत किया. इसके पश्चात जुलूस महानगर के मुख्य मार्गों पर रवाना हुआ. हजारों की संख्या में नेता तथा कार्यकर्ता उपस्थित थे. ढ़ोल -ताशे के साथ भाजपा के कार्यकर्ता नाच रहे थे. इसी तरह पार्षद अजय शर्मा, हरिभाऊ काले, भूतपूर्व महापौर सुमनताई गावंडे, प्रतुल हातवलणे, एड. सुभाष ठाकुर, पार्षद आशीष पवित्रकार, विजय इंगले, अजय गावंडे, हीरालाल कृपलानी, संतोष पांडे, प्रकाश आनंदाणी, विनोद मनवानी, पवन पाडिया, सागर शेगोकार, विलास शेलके, पार्षद योगेश गोतमारे, पार्षद संजय बडोणे के साथ-साथ बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे.

Gold Rate
June 03- 2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 155,800 /-
Gold 22 KT ₹ 1,44,500 /-
Silver/Kg ₹ 2,62,400/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges