पत्नी को प्रताड़ित करने का आरोप
अकोला
पत्नी को शारीरिक एवं मानसिक रूप से प्रताड़ित करने वाले पति सहित ससुराल पक्ष के 13 सदस्यों के खिलाफ पुराना शहर पुलिस ने मामला दर्ज किया है. पुराना शहर के भगतवाड़ी स्थित नूरी प्लॉट में रहनेवाली निलोफर सुलतान मोहम्मद आजम ने अपनी रपट में बताया कि विवाह के बाद से ही उसका पति और ससुराल पक्ष के लोग मकान खरीदने के लिए उसे मायके से 2 लाख रुपए लाने पर मजबूर कर रहे थे. इसके लिए उसे शारीरिक एवं मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था. उसने बताया कि 12 वर्ष पूर्व23 जून 2002 को उसका विवाह मोहम्मद आजम के साथ हुआ था. दोनों के 4 सन्तानें हैं. विवाहिता की रपट पर पुलिस ने उसके पति मोहम्मद आजम के अलावा मोहम्मद रहमान, अब्दुल खालिद, मोहम्मद नईम, अब्दुल रहीम, फारूक, इब्राहिम, सायरा बी, नाजिया बी, शाइस्ता बी, सलमा बी, समीना बी और मालन बी को धारा 498 (अ), 34, 506 के तहत आरोपी नामजद किया है.
"पहले भगवान को जोड़े हाथ... फिर उड़ाया चांदी का मुकुट और मंदिर...
पंकजा मुंडे भाजपा छोड़ें; वडेट्टीवार की अपील #vidarbhanews #nagpur #newsupdate #vidarbha
Nagpur: नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म का आरोप #nagpurnews #Crime #POCSO #LatestNews #CityNews...
शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म #Nagpur #NagpurNews #CrimeNews #NagpurPolice #NewsUpdate
नागपूर महापालिकेच्या मुख्यालयात 'दारू पार्टी'; शहर चालवणाऱ्या कार्यालयात नेमकं चाललं तरी काय?
मिलावटी खाद्य पदार्थों पर सख्त कार्रवाई जारी #vidarbhanews #amravati #newsupdate #nagpurnews




