नागपुर के मां-बेटे पर अकोला में गुनाह दर्ज
अकोला
मकान खरीदने के लिए मायके से पैसों की मांग करने वाले नागपुर निवासी पति और सास पर सिविल लाइन पुलिस थाने में दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज किया गया.
प्राप्त जानकारी के अनुसार स्थानीय तोष्णीवाल ले-आउट निवासी सौ. स्नेहल नितिन माहेश्वरी (29) को पति नितिन लक्ष्मीनारायण माहेश्वरी (हरकुट) एवं सास श्रीमती शशिदेवी लक्ष्मीनारायण माहेश्वरी (हरकुट) (दोनों निवासी फ्लैट क्र. 201, चावला कॉम्पलेक्स, वाड़ी, नागपुर) मकान खरीदने के लिए मायके से पैसे लाने के लिए प्रताड़ित कर रहे थे. विवाहिता द्वार पैसों की मांग पूरी न करने पर उसे शारीरिक एवं मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था. साथ ही उसके सोने-चांदी के आभूषण भी उन्होंने अपने कब्जे में ले लिए थे. इससे परेशान विवाहिता अपने मायके अकोला आई और उसने अपने पति एवं अपनी सास के खिलाफ 28 अप्रैल को सिविल लाइन पुलिस थाने में धारा 498 अ, 406, 34 के तहत अपराध दर्ज कराया है. मामले की जांच सिविल लाइन पुलिस कर रही है.
LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY
तलाक के बाद शादी से मुकरा प्रेमी.. #nagpurnews #crime #latestnews
भरतवाड़ा में युवक की चाकू गोदकर हत्या.. #nagpurnews #crime #murdernews
महाविकास आघाड़ी ने भाजपा पर साधा निशाना #nagpurnews #MVA #Congress #PoliticalNews
रवि भवन के सामने ओला ड्राइवर का शव बरामद.. #nagpurnews #oladriver #death
सरेआम चाकू की नोक पर डिलीवरी बॉय से लूट.. #nagpurnews #crime #newsupdate








