Published On : Sun, May 4th, 2014

अकोला का कपिल वैद्य जेईई में महाराष्ट्र में अव्वल

Advertisement

अकोला.

ज्वाइंट एन्ट्रेंस एक्जाम (संयुक्त प्रवेश परीक्षा) की मुख्य परीक्षा में अकोला का छात्र कपिल एकनाथ वैद्य ने राज्य में अव्वल आने का सम्मान हासिल किया है. उसने 360 अंकों में से 335 अंक हासिल कर यह सफलता हासिल की है. गणित विषय में 120 अंकों में से 120 अंक तथा भौतिक शास्त्र विषय में 110 अंक, रसायन शास्त्र में 105 अंक प्राप्त करने में भी वह कामयाब रहा.

पूर्व में कक्षा 8वीं में भी उसने एमटीएस परीक्षा में राज्य में दूसरा तथा कक्षा 9वीं में भी इसी परीक्षा में राज्य में चौथा स्थान हासिल किया था. इसके पश्‍चात उसे ‘एनटीएस नेशनल स्कॉलरशिप होल्डर’ के सम्मान से भी सम्मानित किया गया था. क्रिकेट का शौकीन कपिल आईआईटी में भी अपनी सफलता के झंडे फहराने को उत्सुक है.

Akola-Student

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.