Published On : Tue, May 6th, 2014

अंजनगांव सुर्जी : पैसे के विवाद में युवक की हत्या

Advertisement


अंजनगांव सुर्जी

रुपयों के लेन-देन को लेकर विवाद में यहां सोमवार की दोपहर तीन बजे के करीब एक युवक सुधाकर राठोड़ की चाकू से दिनदहाड़े निर्मम हत्या कर दी गई. स्थानीय लोगों ने ही हत्यारे को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया.

प्राप्त जानकारी के मुताबिक चिखलदरा के रूईफाटा निवासी सुधाकर राठोड़ (30) तथा चिखलदरा के ही सप्पी निवासी बापूराव बेलसरे में पैसे के लेन-देन को लेकर विवाद हो गया. सोमवार की दोपहर दोनों ही अंजनगांव के साप्ताहिक बाजार में आए थे. रुपयों के लेन-देन को लेकर दोनों में जमकर शाब्दिक विवाद हुआ. बात अधिक बढ़ने पर बापूराव ने चाकू से सुधाकर पर कई वार किए. जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया. खबर फैलते ही देखने वालों की भारी भीड़ वहां जमा हो गई. नागरिकों ने गंभीर रूप से घायल सुधाकर को उपचार के लिए ग्रामीण अस्पताल में भर्ती कराया. लेकिन अत्यधिक रक्तस्त्राव के कारण डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

Gold Rate
July 23 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 45,900 /-
Gold 22 KT ₹ 1,35,400 /-
Silver/Kg ₹ 2,27,000/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

क्षेत्र में जमा लोगों ने आरोपी बापूराव बेलसरे को पकड लिया. पुलिस को घटना की जानकारी दी गई. थानेदार गजानन पडघन जानकारी मिलते ही घटनास्थल पर पहुंचे. घटना का पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया. पुलिस ने चश्मदीद गवाहों की शिकायत पर हत्या का मामला दर्ज कर बेलसरे को गिरफ्तार किया.

Representational Pic

Representational Pic

Advertisement
Advertisement
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से लड़ाई नहीं रुकेगी #StudentProtest #Congress #Trending #NEETScam #news

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से लड़ाई नहीं रुकेगी #StudentProtest #Congress #Trending #NEETScam...

Instagram पर Part Time Job के नाम पर ₹6.84 लाख की ठगी #CyberFraud #InstagramScam #Fraud #JobScam

Instagram पर Part Time Job के नाम पर ₹6.84 लाख की ठगी...

₹150 के लालच में चाकू से हमला! #NagpurCrime #Crime #ERickshaw #PoliceAction #CCTV #CrimeBranch #news

₹150 के लालच में चाकू से हमला! #NagpurCrime #Crime #ERickshaw #PoliceAction #CCTV...

पार्किंग विवाद ने लिया हिंसक रूप! #NagpurNews #Crime #ParkingDispute  #VikasThakre #PoliceAction

पार्किंग विवाद ने लिया हिंसक रूप! #NagpurNews #Crime #ParkingDispute #VikasThakre #PoliceAction

रॉन्ग साइड से आई मौत! #Accident #HighwayAccident #NagpurNews #MaharashtraNews #TruckAccident #news

रॉन्ग साइड से आई मौत! #Accident #HighwayAccident #NagpurNews #MaharashtraNews #TruckAccident #news

RSS मुख्यालय को लेकर X पर भ्रामक पोस्ट करने का आरोप #vidarbhanews #nagpur #nagpurnews #news

RSS मुख्यालय को लेकर X पर भ्रामक पोस्ट करने का आरोप #vidarbhanews...

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges