Published On : Thu, Apr 13th, 2017

Video: मेडिकल कॉलेज परिसर में टू व्हीलर गाड़ियों को लगाई आग, मामला सीसीटीव्ही कैमरे में कैद।

Advertisement


नागपुर:
नागपुर के शासकीय मेडिकल कॉलेज परिसर स्थित लेडिज हॉस्टेल के सामने बीती रात किसी अज्ञात आरोपी ने पार्किंग में रखी टू व्हीलर गाड़ी पर पेट्रोल छिड़क्कर माचिस की तिली से आग लगा दी।

यह घटना बीती रात २ बजकर ५० मिनिट पर घटी। एक युवक गाड़ियों के पास आया और २ गाड़ियों पर पेट्रोल छिड़का और माचिस की तिली से आग लगा दी। यह सारा माजरा वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। जली हुई गाड़ियां निजी डॉक्टर की बताई जा रही है। इसके पहले भी गाड़ियां जलाए जाने की घटनाएं होने की बात सामने आई थी। गौरतलब है कि फिलहाल अजनी पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 436 के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.