
नागपुर– युवक कांग्रेस: बेहतर होगा सरकार पेट्रोल/डीजल के बढे दाम वापिस ले नही तो यह लड़ाई सड़क से लेकर संसद तक लड़ी जाएगी .पेट्रोल डीजल के दामों में हो रही लगातार वृद्धि को लेकर युवक कांग्रेस ने केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया. पेट्रोल डीजल की कीमत में वृद्धि का असर सीधा आम जनता पर पड़ रहा हैं, वो आम जनता जो पहले ही कोरोना की वजह से अपना सब कुछ गंवा चुका है.
अपने भाषण में प्रधानमंत्री हमेशा पेट्रोल डीजल के भाव आधे से भी कम करने की बात कहा करते थे. आज भारत में पेट्रोल डीजल के भाव अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत कम होने के बाद भी लगातार बढ़ रहे हैं और हर दिन नया इतिहास रच रहे हैं. यह तो देश में पहली बार हुआ जब डीजल पेट्रोल से भी महंगा बिक रहा है.
कामठी रोड, इंदोरा चौक पर युवक कांग्रेस ने केंद्र सरकार के खिलाफ जीप को रस्सी से बांधकर खींचकर और पेट्रोल पंप तक ले जाकर विरोध प्रदर्शन किया और पेट्रोल डीजल के दाम कम करने का मांग किया.
विरोध प्रदर्शन में मुख्य रूप से युवक कांग्रेस के कार्यकर्ता आदि उपस्थित थे.
LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY
LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY
नागपुर में एमडी ड्रग्स के साथ इंजीनियरिंग छात्र गिरफ्तार #nagpurnews #crime #md...
RTMNU की डिग्री पर ही डिग्री का नाम गलत? #nagpurnews #rtmnu #nagpuruniversity...
बुलढाणा में मानसून की दमदार एंट्री.. #maharashtranews #latestnews #barish #mansoon
आदिवासी जमीनों की जांच की मांग.. #nagpurnews #adivasi #latestnews #news








