Published On : Mon, Jul 26th, 2021
By Nagpur Today Nagpur News

युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

Advertisement

नागपुर: लकड़गंज पुलिस थाने के अंतर्गत एक युवक ने फांसी लगकत आत्महत्या कर ली। अमोल उर्फ अल्पेश अशोक शंभरकर (28) मृतक का नाम है। वह नवीन बगडगंज परिसर का निवासी है। पॉलिटेक्निक की शिक्षा पूर्ण करने के बाद अल्पेश को एक निजी कंपनी में नौकरी मिली थी। लेकिन पिछले कुछ दिनों से वह काफी तनाव में रह रहा था।

उसकी इस समस्या के बारे में उसके परिजनों ने कई बार उससे पूछताछ करने की कोशिश की। लेकिन उसने अपनी किसी भी परेशानी का ज़िक्र नहीं किया। शनिवार शाम को उसने घर में पंखे के हुक से साड़ी लगाकर आत्महत्या कर ली। रात को 11 बजे के आस पास उसके परिजन जब उसके कमरे में दाखिल हुए तो उसे मृत अवस्था में पाया।

Gold Rate
Feb 19th, 2026 - Time 11.45Hrs
Gold 24 KT ₹ 1,56,000 /-
Gold 22 KT ₹ 1,45,100 /-
Silver/Kg ₹ 2,49,000 /-
Platinum ₹ 90,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

घटना की जानकारी तुरंत पुलिस को दी गई। लकड़गंज पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पंचनामा करके शव को आगे की जांच के लिए भेज दिया गया है। अमोल ने फांसी लगाने के पहले एक सुसाइड लिखा था। इसमें उसने आत्महत्या के लिए किसी को ज़िम्मेदार नहीं ठहराया। पुलिस ने सुसाइड नोट जब्त कर लिया है। इस मामले में आकस्मिक मौत का मामला दर्ज किया गया है और लकड़गंज पुलिस ने जांच प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है।

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Advertisement
Advertisement