Published On : Fri, Sep 26th, 2014

वरोरा : कल और आज में 8 नामांकन पत्र भरे गए

Advertisement


वरोरा (चंद्रपुर)। 
विधानसभा चुनाव के लिए कल और आज मिलाकर वरोरा निर्वाचन क्षेत्र से कुल 8 नामांकन पत्र भरे गए. इसमें से आज 6 और कल 2 पर्चे भरे गए थे. नामांकन भरने का कल 27 सितंबर को अंतिम दिन है.

शिवसेना के सुरेश उर्फ बालू नारायण धानोरकर, कम्युनिस्ट पार्टी के अजय हिरन्ना रेड्डी, निर्दलीय रुपेश घागी, बहुजन मुक्ति पार्टी के दिलीप नारायण दरेकर, आरपीआई के सिद्धार्थ भाऊराव बारके और निर्दलीय वामन देवराव तुर्के ने तहसील कार्यालय में जाकर अपना पर्चा दाखिल किया. कल 25 सितंबर को कांग्रेस/निर्दलीय डॉ. विनय रामचंद देवतले और कांग्रेस/निर्दलीय शेख रज्जाक शेख रज्जीद ने अपना पर्चा भरा था.

Maharashtra Assembly Elections

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.