Published On : Sat, Aug 25th, 2018

साल का सबसे बड़ा गाना: धर्मेंद्र-सलमान संग रेखा का सलाम-ए-इश्क़

Advertisement

मुंबई: धर्मेंद्र, रेखा, शत्रुघ्न सिन्हा, सलमान खान, सनी देओल, बॉबी देओल और सोनाक्षी सिन्हा। सब एक साथ हो और एक दूसरे के अंदाज़ को अपने तरीके से पेश करें तो सोचिये कितना मज़ा आएगा। अब ये सोचने की जरुरत नहीं है। ये सब एक गाने में जो आप देख सकते हैं।

फिल्म यमला पगला दीवाना फिर से का गाना ‘रफ़्ता रफ़्ता’ रिलीज़ कर दिया गया है। साल 1973 में आई फिल्म ‘कहानी किस्मत की’ के इस गाने को फिर से बनाया गया है। पुराना गाना धर्मेंद्र और रेखा पर फिल्माया गया था और उसे किशोर कुमार ने गाया था। साथ में रेखा ने भी साथ दिया था। रेखा नए गाने में भी है वो भी धर्मेंद्र के साथ लेकिन अंदाज़ एकदम जुदा है। गाने के शुरू में आपको धर्मेद्र , सलमान खान के दबंग वाले डायलॉग बोलते नज़र आएंगे तो सलमान धर्मेंद्र के। सोनाक्षी की एंट्री ओ मेरी महबूबा (धर्मवीर) गाने से होती है और वो फिर अपने पापा के साथ आ कर ओ मेरे सोना रे (तीसरी मंजिल ) पर परफॉर्म करती हैं। रेखा की एंट्री सलाम ए इश्क़ (मुकद्दर का सिकंदर) गाने से होती है और इस बार धर्मेद्र और सलमान का अंदाज़ भी कमाल होता है। गाने के अंत में सनी और बॉबी भी गाने में शामिल होते हैं। पूरा गाना यहां देख सकते हैं –

विशाल मिश्रा ने इस गाने को कम्पोज़ किया है। उनके साथ जोर्डी पटेल, दिशा शर्मा और आकाश ओझा ने गाया है। साथ ही रेखा कर सोनाक्षी सिन्हा ने भी अपनी आवाज़ दी है।

फिल्म यमला पगला दीवाना फिर से में सलमान खान के कारण ही रेखा, शत्रुघ्‍न सिन्हा और सोनाक्षी सिन्हा जैसे कलाकार एक साथ एक गाने में आये l बॉबी देओल कहते है, ‘मैं सलमान खान के साथ फिल्म रेस 3 की शूटिंग कर रहा थाl इस दौरान मैंने सलमान खान से पूछा कि क्या वह हमारी फिल्म में मेहमान कलाकार के रूप में काम करना चाहेंगे l इसपर सलमान खान तुरंत तैयार हो गए l इसका एक कारण उसका मेरे पिता धर्मेंद्र जी से बेहद प्यार करना भी हैl मैं आपको यह भी बताना चाहता हूँ कि सलमान खान के कारण ही फिल्म में रेखा, शत्रुघ्‍न सिन्हा और सोनाक्षी सिन्हा भी उसी गाने में परफॉर्म करने के लिए तैयार हो गए।

Advertisement

Credit: Jaagran.com

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.