Published On : Mon, Apr 6th, 2015

मुर्तिजापुर : पटवारियों का कलम बंद आंदोलन

Advertisement

Patwari movemnt
मुर्तिजापुर (अकोला)। बार्शीटाकली तालुका के पटवारी एन.बी.साठे विझोरा ने शासकीय काम कर रहे थे. 23 मार्च को बार्शीटाकली में अब्दुल समद शे. हबीब कार्यालय में आकर संबंधित पटवारी को खरीदी दर्ज करने के लिए बताया. पटवारी ने कहां कि ऐसा नहीं होगा तो अब्दुल ने पटवारी को अश्लील गाली देकर जान से मारने की धमकी दी. इसके निषेध में जिले के पटवारियों ने 1 अप्रैल से कलम बंद आंदोलन शुरू किया है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार बार्शीटाकली तालुका के अब्दुल समद शे. हबीब ने शासकीय काम में बाधा निर्माण करके पटवारी एन.बी.साठे को गुंठेवारी दर्ज करने के लिए कहां. इस कारण से दोनों के बिच विवाद हुआ और अब्दुल समद ने गाली देकर जान से मारने की धमकी दी और शासकीय काम में बाधा निर्माण की. इसके निषेध में जिले के पटवारियों ने उक्त व्यक्ति के खिलफ कार्रवाई की मांग करते हुए 1 अप्रैल से कलम बंद आंदोलन शुरू किया. इस आंदोलन में सभी पटवारी शामिल हुए है.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.