
नागपुर: नागपुर जिले के बेला में स्थित मानस एग्रो इंड्रस्टीज एंड इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड के करीब 500 कर्मचारियों ने शनिवार 27 अगस्त 2016 से काम बंद आंदोलन शुरू कर दिया है। कंपनी में कार्यरत पूर्ति कामगार यूनियन से संलग्नित कर्मचारियों ने आंदोलन शुरू किया है। आंदोलनकारी कर्मचारियों ने कंपनी प्रशासन पर संगठन पर फूट डालने का आरोप लगाया है। कर्मचारियों के मुताबिक 22 अगस्त को कंपनी के यूनिट नंबर एक में कार्यरत लिपिक और यूनियन के अध्यक्ष पंचम हेड़ाऊ का मुख्य कार्यालय से तबादला कर दिया गया। कंपनी ने यह फैसला यूनियन में फूट डालने के इरादे से लिया है, और इस फैसले का यूनियन विरोध करती है। अपने इसी विरोध को दर्शाते हुए आज से काम बंद आंदोलन शुरू किया गया है।
कर्मचारियों का कहना है वह वेज बोर्ड के मानको के हिसाब से तनख्वाह और अन्य सुविधा न दिए जाने की वजह से दो माह पहले औद्योगिक अदालत गए है। इसी पर गुस्साए कंपनी प्रशासन ने उनके यूनियन अध्यक्ष पर बदला लेने और फूट डालने के लिए ऐसा किया है। जिसे वह मंजूर नहीं करते। कर्मचारियों के मुताबिक उन्हें जब तक उनका हक़ और अध्यक्ष की वापस कंपनी में बहाली नहीं होती यह अंदोलन जारी रहेगा।
The Man Behind Nagpur's IT Revolution | Prashant Ugemuge Podcast
बाघ आने से पहले बजेगा सायरन! Pench में AI का कमाल
LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY
LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY
गिट्टीखदान थाना क्षेत्र की ओम सोसायटी में चोरी की बड़ी वारदात ..#news...
खापरखेड़ा में एसबीआई एटीएम लूट की बड़ी साजिश नाकाम.. #nagpurnews #atm #crime







