Published On : Tue, Mar 11th, 2025
By Nagpur Today Nagpur News

आदर्श चौरसिया लेडीज क्लब के द्वारा महिला दिवस सम्पन्न

अतिरिक्त आयुक्त श्रीमती आंचल गोयल का सम्मान
Advertisement

आदर्श चौरसिया लेडीज क्लब नागपुर के द्वारा मनपा अतिरिक्त आयुक्त श्रीमती आंचल गोयल को पुष्पगुच्छ एवं सम्मान चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया।

आदर्श चौरसिया लेडीज क्लब द्वारा श्रीमती मीरा राकेश चौरसिया की अध्यक्षता में एवं संस्थापक अध्यक्षा श्रीमती सरिता विजय चौरसिया, पूर्व अध्यक्षा श्रीमती शर्मिला गगन जी चौरसिया एवं श्रीमती अनुराधा नरेंद्र सिंह जी की गरिमामय उपस्थिति में यह सम्मान समारोह संपन्न किया गया।

क्लब कि अध्यक्ष श्रीमती मीरा राकेश चौरसिया ने सम्मान चिन्ह एवं पुष्प गुच्छ महानगरपालिका अतिरिक्त आयुक्त श्रीमती आंचल गोयल को भेंट किया एवं मुंह मीठा कराया।

कार्यक्रम में उपाध्यक्ष श्रीमती कीर्ति जितेंद्र चौरसिया, सहकोषाध्यक्षा, श्रीमती दीपा दीपकजी, डायरेक्टर कल्पित राजकुमार जी, मेंबर कीर्ति ज्ञानेश्वर जी, निकिता जी आदि सदस्य कार्यक्रम में शामिल हुए। मुंह मीठा कर महिला दिवस की शुभकामनाएं एवं बधाइयां एक दूसरों को दी।

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.