Published On : Tue, Nov 1st, 2016

पति के साथ घर ढूंढ़ने गई महिला के साथ आठ लोगों ने किया गैंगरेप

Advertisement

woman-gang-rape

मुंबई: मुंबई में घर देखने के लिए गई एक महिला के साथ गैंगरेप की खबर है। बताया जा रहा है कि गैंगरेप की घटना सोमवार रात की है। महिला अपने पति के साथ घर तलाशने गई थी। मामले में आठ आरोपी हैं। इनमें से सात को गिरफ्तार कर लिया गया है। महिला ने पुलिस को बताया कि शामनगर झुग्‍गी में मकान देखने के बाद वह अपने पति के साथ एक महिला के घर पर रूक गए। महिला घर तलाशने में उनकी मदद कर रही है। रात के समय तीन आरोपी उसके पति को बाहर ले गए। चार आरोपी घर में ही रूक गए और उन्‍होंने बारी-बारी से उससे रेप किया। 28 वर्षीय महिला को मेडिकल जांच कराने के बाद अस्‍पताल से छुट्टी दे दी गई। आरोपियों में से एक का आपराधिक रिकॉर्ड भी बताया जाता है।

मुंबई पुलिस के पीआरओ डीसीपी अशोक दूधे ने बताया, ” घटना के बाद महिला और उसके पति ने अंबोली थाने पहुंचकर मामला दर्ज कराया। पुलिस ने आट लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया। इनमें से एक का आपराधिक रिकॉर्ड भी है। पुलिस के अनुसार महिला ने शिकायत में कहा कि आरोपी कुछ दिनों से उसका पीछा भी कर रहे थे। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।